Move to Jagran APP

केरल बाढ़ का ये रेस्क्यू ऑपरेशन देखकर आपकी सांसे थम जाएंगी, देखें वीडियो

इस 25 वर्षीय महिला ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। अधिकारियों ने बताया है कि अब जच्चा-बच्चा दोनों ही सुरक्षित हैं।

By Ravindra Pratap SingEdited By: Published: Fri, 17 Aug 2018 10:15 PM (IST)Updated: Fri, 17 Aug 2018 10:53 PM (IST)
केरल बाढ़ का ये रेस्क्यू ऑपरेशन देखकर आपकी सांसे थम जाएंगी, देखें वीडियो
केरल बाढ़ का ये रेस्क्यू ऑपरेशन देखकर आपकी सांसे थम जाएंगी, देखें वीडियो

नई दिल्ली, जेएनएन। बीते 9 अगस्त से केरल में बाढ़ का तांडव जारी है। बाढ़ इतनी भयानक है कि अंदाजा लगाया जा रहा है शायद यह सदी की सबसे बड़ी बाढ़ हो। बाढ़ के चलते केरल की जनता त्राहिमाम कर रही है। बाढ़ से केरल में हजारों लोग लापता है जबकि शुक्रवार की रात को 324 लोगों के मरने की खबर आ चुकी है। इस बीच एनडीआरफ के जवानों ने राहत और बचाव का काम तेज कर दिया है।

loksabha election banner

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने ट्वीट कर बताया कि बाढ़ के चलते राज्य के 2.25 लाख लोग 1,568 राहत शिविरों में जीवन बिता रहे हैं। त्रिशूर और एर्नाकुलम में ही लगभग 50 हजार से भी ज्यादा लोगों ने शरण ली है। अभी भी हजारों लोग ऊंची बिल्डिंगों में फंसे हुए हैं और बचाव टीम का इंतजार कर रहे हैं।  इसी बीच बाढ़ की इस विभीषिका में राहत एवं बचाव का काम कर रही भारतीय नौ सेना ने एक गर्भवती महिला को एयरलिफ्ट किया है। जैसे ही महिला को लेबर पेन हुआ तुरंत नौसेना के जवानों ने उसे हेलिकॉप्टर से एयरलिफ्ट कर लिया।

इस दौरान महिला सजीता जाबिल का एमनिओटिक थैली फूट गई थी लेकिन सेना ने उसे नौसेना के अस्पताल में भर्ती कराया दिया जहां उस महिला ने बच्चे को जन्म दिया। पहले उस महिला के स्वास्थ्य की जांच की गई और उचित इलाज दिया गया, थोड़ी ही देर बाद इस 25 वर्षीय सजीता ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। अधिकारियों ने बताया है कि अब जच्चा-बच्चा दोनों ही सुरक्षित हैं।

         

पहले सेना ने वॉटर बैग के जरिए महिला को निकालने की कोशिश की लेकिन दुर्भाग्यवश वॉटर बैग लीक करने लगा और महिला पर मौत का खतरा मंडराने लगा।  इस बीच सेना के जवानों ने उसे हेलिकॉप्टर से एयर लिफ्ट कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया। नौसेना ने महिला को एयरलिफ्ट करने के बाद उसे डॉक्टर के पास पहुंचाया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.