Move to Jagran APP

मजबूती के साथ शुरुआत करने वाले मानसून की धीमी हो रही रफ्तार

भारतीय मानसून के बारे में अमेरिकी मौसम एजेंसी की ओर से कहा गया है कि मजबूती के साथ शुरुआत करने वाले मानसून की रफ्तार धीमी हो गयी है।

By Monika MinalEdited By: Published: Fri, 15 Jun 2018 02:37 PM (IST)Updated: Fri, 15 Jun 2018 02:37 PM (IST)
मजबूती के साथ शुरुआत करने वाले मानसून की धीमी हो रही रफ्तार
मजबूती के साथ शुरुआत करने वाले मानसून की धीमी हो रही रफ्तार

सिंगापुर (एजेंसी)। पिछले माह के अंत में दक्षिण भारत पहुंचे मानसून की रफ्तार धीमी हो गयी है। धीमी रफ्तार को देखते हुए कहा जा रहा है कि देश के उत्‍तर पश्‍चिमी इलाके में बारिश में देरी हो सकती है। इस बात की जानकारी अमेरिका के मौसम भविष्‍यवक्‍ता ने दी है।

loksabha election banner

सामान्यतौर पर केरल में मॉनसून 1 जून को पहुंचता है। पर इस बार कुछ दिन पहले ही केरल में मानसून की बौछार हो गयी जिसे किसान ने अच्‍छे संकेत के तौर पर देखा। केरल के बाद मानसून उत्तर की ओर बढ़ता है और 15 जुलाई तक पूरे देश को कवर कर लेता है। इस साल जल्दी बारिश शुरू होने को किसानों के लिए अच्छे संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। ऐसे में वे खरीफ की फसलों की बुवाई जल्दी शुरू कर सकते हैं।

रेडिएंट के वरिष्ठ कृषि मौसम विज्ञानी केली टोपेली ने कहा, ‘भारतीय मानसून की दक्षिण भारत में बहुत अच्छी शुरुआत हुई। लेकिन, हमें स्थिति में बदलाव देखने को मिला है, अगले 10 दिनों में हमें ज्यादातर शुष्क मौसम देखने को मिलेगा।‘ उत्‍तर और पश्‍चिमी भारत में मानसून देर से आएगा। वाशिंगटन स्‍थित कंपनी के हेडक्‍वार्टर से टोपेली ने आगे कहा, कुल चार माह के मानसून सीजन में सामान्‍य से कम वर्षा होने की संभावना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.