20 खरब डॉलर की हो गई भारतीय अर्थव्यवस्था
भारत की अर्थव्यवस्था अब दो ट्रिलियन (20 खरब) डॉलर की हो गई है। भारतीय मुद्रा में यह राशि करीब 1,26,800 अरब रुपये बैठती है।
नई दिल्ली । भारत की अर्थव्यवस्था अब दो ट्रिलियन (20 खरब) डॉलर की हो गई है। भारतीय मुद्रा में यह राशि करीब 1,26,800 अरब रुपये बैठती है। विश्व बैंक की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। केवल सात साल में भारत ने अपनी अर्थव्यवस्था में एक ट्रिलियन डॉलर यानी लगभग 63,400 अरब रुपये जोड़ लिए हैं। लेकिन देश की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था का फायदा सभी तबकों को नहीं मिल पाया है।
विश्व बैंक के मुताबिक, फिलहाल भारत का सकल घरेलू उत्पाद यानी जीडीपी 2.067 ट्रिलियन डॉलर है। इसके बावजूद भारत अब भी निम्न मध्य आय वर्ग वाला देश है। यहां सालाना प्रति व्यक्ति आय करीब 1,01,430 रुपये (1,610 डॉलर) है।
तेज रफ्तार अर्थव्यवस्था
भारत इस साल दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्थाओं में शुमार है। रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन ने गुरुवार को ही कहा था कि भारतीय अर्थव्यवस्था रफ्तार पकड़ रही है।
ग्लोबल इकोनॉमी
रैंकिंग , देश , आकार
1. अमेरिका -- 18.4
2. चीन-- 10.3
3. जापान-- 4.6
4. जर्मनी-- 3.8
5. ब्रिटेन -- 2.9
6. फ्रांस -- 2.8
7. ब्राजील-- 2.3
8. इटली-- 2.14
9. भारत-- 2.06
(सभी आंकड़े लाख करोड़ डॉलर में)
ग्रीस के साथ सीधा लेनदेन कम, नहीं होगा ज्यादा असर
सरकार ने सांसदों के वेतन- भत्ते से जुड़ी 50 फीसद सिफारिशें नामंजूर की