इंडियन टीवी एक्ट्रेसेस से अमेरिका में देह व्यापार कराने वाला दंपती गिरफ्तार
यह दंपती टॉलीवुड की अभिनेत्रियों को अमेरिका में शो और काम दिलाने के बहाने बुला लेते थे और फिर उन्हें देह व्यापार में धकेल देते थे।
जेएनएन, नई दिल्ली। अमेरिका में भारतीय अभिनेत्रियों से देह व्यापार कराने वाले भारतीय मूल के एक दंपती को गिरफ्तार किया गया है। यह दंपती टॉलीवुड की अभिनेत्रियों को अमेरिका में शो और काम दिलाने के बहाने बुला लेते थे और फिर उन्हें देह व्यापार में धकेल देते थे।
अमेरिकी मीडिया के मुताबिक, शिकागो की जिला अदालत में दंपती के खिलाफ 42 पेज की शिकायत दर्ज कराई गई थी। छानबीन के बाद जांच एजेंसियों ने किशन मोदुगुमुदी उर्फ श्रीराज चोन्नूपति और उसकी पत्नी चंद्रा को गिरफ्तार कर लिया। दोनों डेट्स और संबंध बनाने के लिए भारी रकम वसूलते थे। अभिनेत्रियों को अपने अपार्टमेंट में रुकने के लिए बाध्य किया जाता था।
गिरफ्तार दंपती अभी जेल में बंद हैं और उन्हें जमानत नहीं लेने दिया गया है। उनके दो बच्चों को वर्जीनिया में बाल कल्याण अधिकारियों को सौंप दिया गया है। हालांकि यह पहली बार नहीं है कि एक्ट्रेसेस का नाम देह व्यापार में लिप्त पाया गया है। इससे पहले भी कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं।