Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अंतरिक्ष से लौटने पर मोदी कैबिनेट ने शुभांशु शुक्ला दी बधाई, प्रस्ताव किया पारित

    Updated: Wed, 16 Jul 2025 11:32 PM (IST)

    केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर 18 दिवसीय ऐतिहासिक मिशन के सफल समापन पर बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी ने इस यात्रा को देश के लिए गर्व का क्षण बताया। मंत्रिमंडल ने कहा कि यह मिशन अंतरिक्ष अन्वेषण में भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा और युवा पीढ़ी को विज्ञान में करियर बनाने के लिए प्रेरित करेगा।

    Hero Image
    शुभांशु शुक्ला की वापसी पर मोदी कैबिनेट ने पास किया प्रस्ताव।

    पीटीआई, नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आइएसएस) पर उनके 18 दिवसीय ऐतिहासिक मिशन के सफल समापन पर बधाई देने के लिए बुधवार को एक प्रस्ताव पारित किया और कहा कि इससे देश के अंतरिक्ष कार्यक्रम में एक नया अध्याय शुरू हुआ है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में शुक्ला की अंतरिक्ष यात्रा को पूरे देश के लिए गर्व, गौरव और खुशी का क्षण बताया गया। इसमें कहा गया है कि इस यात्रा ने भारत की असीम आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व किया। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बैठक में पारित संकल्प को पढ़ते हुए कहा-  'मंत्रिमंडल, अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर 18 दिवसीय ऐतिहासिक मिशन के सफल समापन के बाद ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की पृथ्वी पर वापसी का जश्न मनाने में राष्ट्र के साथ है।'

    भारत को नई ऊंचाइयों पर लेकर जाएगा मिशन

    भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुक्ला और निजी एक्सिओम-4 मिशन के तीन अन्य अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष में 20 दिन बिताने के बाद मंगलवार को पृथ्वी पर लौट आए। संकल्प में कहा गया है कि यह मिशन अंतरिक्ष अन्वेषण के क्षेत्र में भारत को ऊंचाइयों पर ले जाएगा।

    गगनयान की दिशा में बड़ा कदम

    संकल्प के अनुसार- 'ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का मिशन सिर्फ एक व्यक्तिगत जीत नहीं है, बल्कि यह युवा भारतीयों की नयी पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्त्रोत है। यह वैज्ञानिक सोच, जिज्ञासा को बढ़ावा देगा और अनगिनत युवाओं को विज्ञान में करियर बनाने और नवाचार को अपनाने के लिए प्रेरित करेगा। यह गगनयान और भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन सहित भारत की अपनी मानव अंतरिक्ष उड़ान महत्वाकांक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह मानव अंतरिक्ष अन्वेषण में अग्रणी रहने के भारत के संकल्प की पुष्टि करता है।'

    ये भी पढ़ें: अंतरिक्ष से समुद्र में उतरे शुभांशु शुक्ला, जानिए 41 साल पहले राकेश शर्मा की जमीन पर क्यों हुई थी लैंडिंग

    comedy show banner
    comedy show banner