शोपियां में शहीद करमजीत सिंह को भारतीय सेना का आखिरी सलाम
भारतीय सेना ने शोपियां मुठभेड़ में शहीद करमजीत सिंह को आखिरी सलामी दी। पैराट्रूपर करमजीत सिंह शुक्रवार को शोपियां में आतंकियों से लोहा लेते हुए शहीद हो गए थे।
By ShashankpEdited By: Published: Sat, 08 Jun 2019 05:30 PM (IST)Updated: Sat, 08 Jun 2019 05:30 PM (IST)
श्रीनगर, एएनआइ । भारतीय सेना ने शोपियां मुठभेड़ में शहीद करमजीत सिंह को आखिरी सलामी दी। पैराट्रूपर करमजीत सिंह शुक्रवार को शोपियां में आतंकियों से लोहा लेते हुए शहीद हो गए थे। अधिकारियों के मुताबिक, '22 साल के करमजीत सिंह को कई गोलियां लगी, लेकिन वो आतंकियों से लड़ते रहे' आतंकियों के खिलाफ लड़ते हुए घायल करमजीत सिंह को तुरंत आर्मी के बेस अस्पताल ले जाया गया लेकिन वो नहीं बच सके और वीरगति को प्राप्त हो गए।
करमजीत सिंह साल 2015 में भारतीय सेना में शामिल हुए थे। उनके घर में मां और दो बहनें हैं। शहीद करमजीत सिंह की अंतिम यात्रा के लिए उनका शव उनके पैतृक गांव पंजाब के हफीजाबाद लाया गया, जहां पूरे सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें