Move to Jagran APP

weather update: महाराष्ट्र व मध्य प्रदेश में हो रही तेज बारिश, इन राज्यों में भी अलर्ट जारी

weather update देश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम इस वक्त सुहाना बना हुआ है। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश का अनुमान है।

By Sanjeev TiwariEdited By: Published: Thu, 04 Jun 2020 05:17 PM (IST)Updated: Fri, 05 Jun 2020 12:44 AM (IST)
weather update: महाराष्ट्र व मध्य प्रदेश में हो रही तेज बारिश, इन राज्यों में भी अलर्ट जारी
weather update: महाराष्ट्र व मध्य प्रदेश में हो रही तेज बारिश, इन राज्यों में भी अलर्ट जारी

नई दिल्ली, एजेंसी। जून के महीने में मौसम गर्म नहीं है, बल्कि बारिश हो रही है। राजधानी दिल्ली समेत कई इलाकों में मौसम अभी कुछ दिन ऐसा ही रहनेवाला है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि तूफान निसर्ग अब कमजोर पड़ता जा रहा है, मगर इसके प्रभाव से महाराष्ट्र के कई जिलों और मध्य प्रदेश में बीस से ज्यादा जिलों में बारिश हो रही है। ये स्थिति अगले 24 घंटों तक बनी रहेगी।

loksabha election banner

एमपी के अलावा इससे सटे छत्तीसगढ़, पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड और बिहार भी निसर्ग से प्रभावित होंगे। इन राज्यों में कई स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले 24 घंटों में पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी से भीषण बारिश की संभावना है। विभाग के मुताबिक पांच जून को पूर्वी उत्तर और पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश की चेतावनी दिए जाने के बाद सुकमा के कलेक्टर ने जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। अगले 24 घंटों के लिए अलर्ट जारी रहेगा। बारिश के साथ 35 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं भी चलेंगी।

मौसम विभाग ने महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं, मध्य प्रदेश के भोपाल में भी बारिश जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक मध्य प्रदेश में 7 जून तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। 6 जून तक यहां अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहने का अनुमान जताया गया है।

कर्नाटक के मंगलूरु में हो रही तेज बारिश

मानसून असर देखने को मिल रहा है। इस दिनों कर्नाटक में तेज बारिश हो रही है। इस समय मंगलूरु में बारिश से जनजीवन प्रभावित है।

बिहार में भारी बारिश

राजधानी दिल्ली में भी बारिश

राजधानी दिल्ली में भी लोगों के लिए अलर्ट है। यहां 4 जून यानी आज और 5 जून को बारिश की पूरी संभावना है। 10 जून तक दिल्ली में तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा। इस बीच अधिकतम तापमान 39 डिग्री रहेगा। मेरठ में भी बारिश का अनुमान है।

यूपी में कहीं रिमझिम तो कहीं झमाझम बारिश की संभावना

यूपी का मौसम सुहावना बना हुआ है। रिमझिम फुहारों के बीच लोगों का दिन खुशनुमा बीता। बीती रात से कई जिलों में बूंदाबांदी और फिर दिन में रिमझिम से तापमान काफी नीचे आ गया। लखनऊ में तापमान सामान्य के मुकाबले 10.5 डिग्री सेल्सियस नीचे लुढ़क गया। गुरुवार को अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी प्रदेश में बादलों की आवाजाही और कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ जगह अच्छी बारिश हो सकती है। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है। बादलों की आवाजाही लगी रहेगी। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

मध्य प्रदेश में निसर्ग चक्रवात का असर 

महाराष्ट्र के बाद निसर्ग चक्रवात मध्य प्रदेश में अपना असर दिखा रहा है। पहले ही बता दिया गया था कि निसर्ग 4 जून को भोपाल पहुंचेगा। इसका असर देखने को मिल रहा है। भोपाल में बारिश जारी। 9 जून तक वहां तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम वैज्ञानिक मृत्युंजय महापात्रा ने बताया कि अब चक्रवात निसर्ग कमजोर हो गया है। आज दोपहर को ये साउथ मध्य प्रदेश में एक डिप्रेशन में बदल गया। अगले 6 घंटों में इसके एक निम्न दवाब में बदलने की उम्मीद है। अगले 24 घंटे में  ईस्ट मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में बारिश होगी।

यूपी में बारिश, पंजाब-हरियाणा का मौसम सुहाना

मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भी हल्की से अत्यंत हल्की बारिश दर्ज की गई। राज्य के पूर्वी हिस्सों में आंधी और बारिश हुई, यह सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। हरियाणा और पंजाब में आने वाले दिनों में भी अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे बना रहने का अनुमान है।

राजस्थान के कई हिस्सों बारिश की संभावना

राजस्थान के कई हिस्सों में बुधवार को हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई। विभाग ने आगामी तीन दिनों में राज्य के कई स्थानों में बारिश होने की संभावना जताई है।

बिहार-झारखंड में भी बारिश के आसार

बिहार में भी मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक यहां 4 से 6 जून तक बादल की गर्जना के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं, झारखंड पर भी बंगाल की खाड़ी में बन रहे हवा के दबाव का असर होगा। यहां 5 जून तक बारिश के क्रम के जारी रहने का अनुमान है।

गुजरात में बाढ़

गुजरात के गोलपाड़ा, नागांव, होजई और कछार जिलों के कम से कम 1.45 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। बाढ़ से सर्वाधिक प्रभावित गोलपाड़ा जिला है जहां 1.16 लाख लोग मुसीबत का सामना कर रहे हैं। इसके बाद होजई में 22,500 से अधिक और नागांव में 5,650 लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। मंगलवार तक तीनों जिलों में करीब 1.56 लाख लोग प्रभावित थे।

एएसडीएमए ने कहा कि एसडीआरएफ ने पिछले 24 घंटे में गोलपाड़ा में छह लोगों को बचाया है। वर्तमान में 212 गांवों में पानी भरा है और 22,718 हेक्टेयर फसल क्षेत्र को नुकसान पहुंचा है। इसने कहा कि अधिकारी तीन जिलों में 21 राहत शिविर और वितरण केंद्र चला रहे हैं, जहां वर्तमान में 2,913 लोग शरण लिए हुए हैं।

निसर्ग आगे बढ़ा लेकिन महाराष्ट्र में बारिश 

निसर्ग तूफान महाराष्ट्र से आगे बढ़ चुका है। लेकिन वहां बारिश का दौर जारी है। थाणे में सुबह बारिश हुई। तापमान 36 डिग्री तक गिरा। 9 जून तक वहां मौसम ऐसा ही रहेगा। गुजरात के अहमदाबाद, राजकोट, द्वारका में इस पूरे हफ्ते बादल छाए रहेंगे और बारिश होगी। निसर्ग का खतरा गुजरात में भी था, लेकिन उससे निपटने की तैयारी वहां प्रशासन ने पहले ही कर ली थीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.