विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फिर करवट लेगा मौसम! पहाड़ों पर एक्टिव हुआ ये पैटर्न; दिल्ली समेत यूपी-बिहार में आंधी-बारिश का अलर्ट

Published: Sun, 25 Jan 2026 08:38 AM (IST)Updated: Sun, 25 Jan 2026 09:11 AM (IST)

Aaj Ka Mausam: पश्चिमी विक्षोभ फिर सक्रिय होने से पहाड़ों पर भारी बर्फबारी की संभावना है। दिल्ली समेत मैदानी इलाकों ...और पढ़ें

कर्तव्य पथ पर छाई धुंध। फोटो - पीटीआई

कर्तव्य पथ पर छाई धुंध। फोटो - पीटीआई

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में बूंदाबांदी के बाद आसमान एक बार फिर साफ हो गया है। हालांकि, ठंड का कहर अभी खत्म नहीं हुआ है। पहाड़ी राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) फिर से सक्रिय होने वाला है, जिससे जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी होने की संभावना है। वहीं, पहाड़ों से आने वाली सर्द हवाएं और बादलों से मैदानी इलाकों में ठिठुरन और गलन देखने को मिल सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, एक तीव्र पश्चिमी विक्षोभ के कारण 26-28 जनवरी के दौरान पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में हल्की वर्षा और 27 जनवरी को कुछ स्थानों पर भारी वर्षा/बर्फबारी की संभावना है।

IMD का कहना है कि अगले 2 दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। इस दौरान पारा 4-6 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। मगर, उसके बाद तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिल सकती है।

IMD 25 January Weather Update

पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट

जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबाी के कारण तापमान तेजी से लुढ़क रहा है। पंजाब समेत आसपास के इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है। भारी बर्फबारी के बाद कई हाईवे बंद हो गए हैं। श्रीनगर में पापा शून्य से 1.4 डिग्री कम दर्ज किया गया है।

Jammu kashmir snowfall

जम्मू कश्मीर के डोडा में बर्फबारी के बाद का नजारा। फोटो - पीटीआई

दिल्ली में बढ़ेगी ठंड

पहाड़ी राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने के कारण दिल्ली समेत कई राज्यों में शीतलहर का कहर देखने को मिल रहा है। सर्द हवाओं से राजधानी में ठिठुरन और गलन बढ़ने लगी है। आसमान में बादलों की आवाजाही जारी है। 27 जनवरी से पहले दिल्ली एनसीआर के कुछ हिस्सों पर बारिश हो सकती है।

26 January

दिल्ली में गणतंत्र दिवस की तैयारी। फोटो - पीटीआई

यूपी-बिहार में कैसा रहेगा मौसम?

पश्चिमी विक्षोभ का असर उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में देखने को मिल सकता है। खासकर पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में हल्की बारिश होने का अनुमान है।

वहीं, बिहार में भी शीतलहर और कोहरे का असर जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण यूपी-बिहार के कई हिस्सों में आंधी और बारिश होने के आसार हैं।

Kolkata

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में छाया घना कोहरा। फोटो - पीटीआई

केरल-तमिलनाडु में बारिश 

तमिलनाडु और केरल में 26 जनवरी को गरज-चमक के साथ बारिश होने की आशंका है। वहीं, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने की उम्मीद है।