भारत को समझने के लिए हिन्दी सीखी रूस की माना ने
भारत को समझने के लिए हिन्दी सीखना और उसका अध्ययन करना आवश्यक है। इसी उद्देश्य से मैंने भी हिन्दी सीखी। यह कहना है रूस की किशोरी माने का। माना यहां आयोजित विश्व हिन्दी सम्मेलन में शिरकत करने आई है। माने जैसी कई युवतियां और युवा विश्व हिन्दी सम्मेलन में अपने
भोपाल। भारत को समझने के लिए हिन्दी सीखना और उसका अध्ययन करना आवश्यक है। इसी उद्देश्य से मैंने भी हिन्दी सीखी। यह कहना है रूस की किशोरी माने का। माना यहां आयोजित विश्व हिन्दी सम्मेलन में शिरकत करने आई है। माने जैसी कई युवतियां और युवा विश्व हिन्दी सम्मेलन में अपने अनुभव लोगों के साथ बांट रहे हैं।
माने ने कहा कि उसे शुरू से ही हिन्दी से लगाव रहा है। बचपन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों से प्रेरणा लेकर उनका हिन्दी के प्रति रुझान बढ़ा। उनके अनुसार हिन्दी ही भारत की आत्मा है। इसलिए मुझे भारत को समझने के लिए हिन्दी को समझना और सीखना पड़ा।
रूसी किशोरी के अनुसार, आज हिन्दी के सामने भी अस्मिता का संकट पैदा हो गया है। इस वजह से ही इस तरह के सम्मेलन आयाेजित किए जा रहे हैं। माने ने दर्शन का खासा अध्ययन किया है। उन्होंने स्वामी विवेकानंद की कई किताबों का भी अध्ययन किया है। उन्होंने कहा कि रूस में भारतीय फिल्म सितारे काफी लोकप्रिय हैं। उनके क्षेत्र आर्मेनिया में अभिनेता शाहरुख खान की खासी लोकप्रियता है।