Move to Jagran APP

जानिए, अब भारत में आने वाले विदेशियों को e-visa के लिए चुकाना होंगे कितने पैसे

भारत सरकार ने विदेश यात्रियों के लिए एक नई ई वीजा प्रणाली की शुरुआत की है। जिसके तहत यात्रियों की संख्या के आधार पर पैसे वसूले जाएंगे।

By Ayushi TyagiEdited By: Published: Tue, 20 Aug 2019 01:43 PM (IST)Updated: Tue, 20 Aug 2019 01:43 PM (IST)
जानिए, अब भारत में आने वाले विदेशियों को e-visa के लिए चुकाना होंगे कितने पैसे
जानिए, अब भारत में आने वाले विदेशियों को e-visa के लिए चुकाना होंगे कितने पैसे

नई दिल्ली,एजेंसी। भारत सरकार ने विदेश यात्रियों के लिए एक नई ई वीजा प्रणाली की शुरुआत की है। इसकी घोषणा पर्यटन पर राज्य सरकार के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक के दौरान पर्यटन मंत्री प्रहलाद पटेल ने की है। इस दौरान उन्होंने कहा कि जुलाई से मार्च तक जब सबसे ज्यादा यात्री आते है उस समय भारत 25 अमेरिकी डॉलर यानी लगभग 1791 रुपये में 30-दिवसीय ई-पर्यटक वीजा प्रदान करेगा। 

loksabha election banner

अप्रैल से जून के बीच ऐसा रहेगा शुल्क 

अप्रैल से जून के बीच जब पर्यटक सबसे कम आते है उस वक्त 10 अमेरिकी डॉलर यानी लागभग 716 रुपये में 30 दिवसीय ई पर्यचक वीजा दिया जाएगा। 

Weather update: उत्तराखंड में राहत और बचाव कार्य जारी, खतरे के निशान से ऊपर पहुंचा यमुना का जल स्तर

पांच वर्षों के लिए इतने में मिलेगा ई वीजा 
पटेल ने साथ ही बताया कि अब पांच वर्षों के लिए 80 अमेरिकी डॉलर यानी 5,680 रुपये में नया़ ई-पर्यटक वीजा मिलेगा और साथ ही 40 अमेरिकी डॉलर यानी करीब 2,840 शुल्क का एक वर्षीय ई-पर्यटक वीजा शुरू किया गया है।     

पाकिस्तान सेना प्रमुख का कार्यकाल बढ़ाए जाने पर भारतीय वायु सेना प्रमुख ने दिया बयान, कहा...

जापान, सिंगापुर, श्रीलंका के लिए जब कम पर्यटक आते हैं। उस वक्त 10 दिन के लिए 10 अमेरिकी डॉलर यानी करीब 716 रुपये और एक और पांच वर्ष के लिए 25 अमेरिकी डॉलर लगभग 1791 रुपये होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.