विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में अपने डीप-टेक इनोवेशन की भारत कर रहा ब्रांडिंग, लगाई प्रदर्शनी

Published: Fri, 11 Sep 2026 10:01 PM (GMT+05:30)

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान भारत सरकार अपने डीप-टेक इनोवेशन और स्टार्टअप की वैश्विक ब्रांडिंग कर रही है। 'भारत इनोवेट्स ...और पढ़ें

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भारत ने दिखाया अपना डीप-टेक दम

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भारत ने दिखाया अपना डीप-टेक दम

HighLights

  1. ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भारत का डीप-टेक इनोवेशन प्रदर्शन

  2. 'भारत इनोवेट्स एक्सपोजिशन' में 37 डीप-टेक स्टार्टअप प्रदर्शित

  3. भारतीय नवाचारों को वैश्विक बाजार और निवेशक जुटाने का लक्ष्य

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। इनोवेशन और स्टार्टअप को बढ़ावा देने में जुटी मोदी सरकार ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान भी अपने डीप-टेक इनोवेशन व स्टार्टअप की ब्रांडिंग में जुटी है।

शिक्षा और विदेश मंत्रालय ने इसे लेकर ब्रिक्स सम्मेलन के आयोजन स्थल यानी भारत मंडपम में 11 और 12 सितंबर को ‘ भारत इनोवेट्स एक्सपोजिशन’ नाम से एक प्रदर्शनी लगाई है।

इसमें अंतरिक्ष, स्वास्थ्य जैसे अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े 37 डीपटेक इनोवेशन और उससे जुड़े स्टार्टअप को प्रदर्शित किया है। इसका उद्देश्य देश में होने वाले इनोवेशन व स्टार्टअप को अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने के साथ उसके लिए निवेशक और वैश्विक साझेदार जुटाना शामिल है।

भारत ने इससे पहले फ्रांस के नाइस शहर में 14 से 16 जून 2026 को ‘भारत इनोवेट्स’ नाम से इन सभी डीपेटक इनोवेशन की ब्रांडिंग की थी। इस मौके पर पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति मैंक्रो भी मौजूद थे।

ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान लगाई इस प्रदर्शनी को सम्मेलन में आने वाले सभी देश के प्रमुखों, उद्योगों से जुड़े शीर्ष अधिकारियों व इनोवेशन के जुड़े लोगों को प्रमुखता से दिखाया जा रहा है।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने 11 सितंबर को इस प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। मंत्रालय से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक इसके जरिए वैश्विक स्तर पर भारत में होने वाले शोध और इनोवेशन को एक मंच प्रदान करना है। माना जा रहा है कि इस पहल से देश में इनोवेशन के क्षेत्र को और गति मिलेगी।

इन प्रमुख डीप-टेक इनोवेशन को किया गया है प्रदर्शित

सम्मेलन के दौरान भारत ने अपने जिन प्रमुख डीप-टेक इनोवेशन को प्रदर्शित किया है, उनमें एडवांस्ड फ्लोटिंग सोलर पीवी प्लेटफॉर्म, इंफ्रास्ट्रक्चर की जांच के लिए फुल-स्टैक मरीन रोबोटिक प्लेटफॉर्म, रेयर-अर्थ फ्री ई-पावर ट्रेन, एआइ-इनेबल्ड सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग (जो 60 सेकंड से भी कम समय में रिस्क का आकलन करती है) और एआइ इनेबल्ड फीटल मॉनिटरिंग प्लेटफॉर्म आदि शामिल है।