विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भारत में Xiaomi की मुश्किलें फिर बढ़ीं: सीरियस फ्रॉड ऑफिस ने की बिजनेस मॉडल की जांच की सिफारिश

Published: Thu, 10 Sep 2026 06:45 AM (IST)

भारत के सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (एसएफआईओ) ने शाओमी के बिजनेस मॉडल और विदेश निवेश कानून के पालन में कथित गड़बड़ियों के लिए जांच की सिफारिश की है।

भारत में Xiaomi की सीरियस फ्रॉड ऑफिस ने की बिजनेस मॉडल की जांच की सिफारिश

भारत में Xiaomi की सीरियस फ्रॉड ऑफिस ने की बिजनेस मॉडल की जांच की सिफारिश

HighLights

  1. सरकार कर रही एसएफआईओ की सिफारिश पर विचार

  2. शाओमी कभी भारत का सबसे अधिक बिकने वाला स्मार्टफोन ब्रांड था

रॉयटर, नई दिल्ली। भारत के सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (एसएफआइओ) ने शाओमी के बिजनेस मॉडल और विदेश निवेश कानून के पालन में कथित गड़बड़ियों के लिए जांच की सिफारिश की है। इससे चीन की इस स्मार्टफोन निर्माता कंपनी के विरुद्ध जांच और व्यापक हो सकती है।

शाओमी कभी भारत का सबसे अधिक बिकने वाला स्मार्टफोन ब्रांड था, लेकिन एपल और सैमसंग से कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच इसका मार्केट शेयर कम हो गया है। यह कंपनी पहले से ही कई कर मांगों और रॉयल्टी भुगतान के विवादों से जूझ रही है।

एसएफआइओ की सिफारिश में कहा गया है कि कंपनी के विरुद्ध धनराशि के प्रवाह की जांच होनी चाहिए और साथ ही यह जांच भी होनी चाहिए कि 2020 में भारत-चीन सीमा पर झड़पों के बाद भारत की ओर से चीनी निवेश की जांच कड़ी करने के बाद क्या शाओमी ने अनिवार्य निवेश मंजूरियां मांगी थीं।

मामले के जानकार एक व्यक्ति ने बताया कि सरकार एसएफआइओ की सिफारिश पर विचार कर रही है, जिसे मई में तैयार किया गया था।

यह जानकारी ऐसे समय सामने आई है जब चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए सप्ताहंत में भारत आने वाले हैं। इस बाबत शाओमी के प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी को एसएफआइओ से कोई नोटिस या पत्र नहीं मिला है।