Move to Jagran APP

विकराल होती जा रही महामारी, बीते 24 घंटों में 3,32,730 नए मामले व दो हजार से अधिक मौत

देश में अब तक कुल संक्रमितों का आंकड़ा 16263695 हो गया और मृतकों की संख्या 186920 हो गई है। वर्तमान में देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 2428616 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 13648159 है।

By Monika MinalEdited By: Published: Fri, 23 Apr 2021 10:06 AM (IST)Updated: Fri, 23 Apr 2021 10:15 AM (IST)
विकराल होती जा रही महामारी, बीते 24 घंटों में 3,32,730 नए मामले व दो हजार से अधिक मौत
COVID-19 Cases in India: बीते 24 घंटों में 3,32,730 नए मामले व 1,86,920 मौत

नई दिल्ली, एएनआइ। कोविड-19 महामारी अपना विकराल रूप हर रोज अधिक कुरूप बनाती जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, भारत में बीते 24 घंटों में संक्रमण के 3,32,730 नए मामले दर्ज किए गए और 2,263 नई मौत दर्ज की गई। इसके बाद देश में अब तक कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1,62,63,695 हो गया और मृतकों की संख्या 1,86,920 हो गई है। संक्रमण के ये आंकड़े शुक्रवार सुबह 8 बजे दर्ज किए गए हैं।

loksabha election banner

वर्तमान में देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 24,28,616 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,36,48,159 है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 31,47,782 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 13,54,78,420 हो गया।  देश में 16 जनवरी से वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत हुई। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 27,44,45,653 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 17,40,550 सैंपल कल टेस्ट किए गए।

लगातार दूसरे दिन 3 लाख से अधिक मामले

आज लगातार दूसरा दिन है जब देश में 3 लाख से अधिक मामले मात्र 24 घंटों के दौरान दर्ज हुए हैं। अमेरिका के बाद संक्रमण के मामले में भारत का नंबर है। अमेरिका में महामारी की शुरुआत के बाद से ही सबसे अधिक मामले सामने आए हैं और संक्रमण के कारण मौतें भी वहीं दर्ज की गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज के लिए निर्धारित बंगाल दौरे को रद कर दिया। 

महाराष्ट्र के पुणे में पिछले 24 घंटों में COVID-19 के 9,841 नए मामले सामने आए हैं। 115 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई। 9,186 लोग डिस्चार्ज हुए। वहीं दिल्ली में पिछले 24 घंटों में COVID-19 के 26,169 नए मामले सामने आए हैं। 306 लोगों की मृत्यु हुई और 19,609 लोग डिस्चार्ज हुए।

घातक वायरस का जानलेवा सफर जारी

मौत के 2,263 नए मामलों में महाराष्ट्र- 568, दिल्ली- 306, छत्तीसगढ़- 207, उत्तर प्रदेश- 195, गुजरात- 137, कर्नाटक- 123, झारखंड- 106 शामिल हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि 70 फीसद से अधिक मौतों का कारण कमोरबिडिटी है। चीन में वर्ष 2019 के अंत में घातक कोरोना वायरस के संक्रमण की शुरुआत हुई और दो-तीन माह के भीतर ही दुनिया इस जानलेवा बीमारी की चपेट में आ गई। मार्च 2020 में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे महामारी घोषित कर दिया।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.