Coronavirus Updates: लगातार पांचवें दिन 50 हजार से कम मामले, 24 घंटे में सामने आए 30,757 नए केस
Coronavirus Updates in India देशभर में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 30757 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 541 लोगों की मौत हुई है जबकि 67538 लोग कोरोवा से रिकवर हुए हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। देशभर में कोरोना को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपडेट जारी किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, देश में कोरोना के बीते 24 घंटे में 30,757 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, इस दौरान 541 लोगों की मौत हुई है जबकि 67,538 लोग ठीक भी हुए हैं।
कितने हुए एक्टिव केस?
कोरोना के नए मामलों के साथ ही एक्टिव केस भी लगातार कम हो रहे हैं। देश में अब कोरोना के एक्टिव केस 3,32,918 हो गए हैं। इसके अलावा डेली पाजिटिविटी दर 2.61% हो गई है। कोरोना से अब तक 4,19,10,984 लोग ठीक हो चुके हैं।
भारत में पिछले 24 घंटों में #COVID19 के 30,757 मामले आए हैं, 541 लोगों की मृत्यु हुई और 67,538 डिस्चार्ज हुए हैं।
सक्रिय मामले: 3,32,918
पॉज़िटिविटी रेट: 2.61%
कुल डिस्चार्ज: 4,19,10,984
कुल वैक्सीनेशन: 1,74,24,36,288 pic.twitter.com/2yrZEIQsXU
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 17, 2022
लगातार पांचवें दिन 50 हजार से कम केस
बीते पांच दिनों से कोरोना के लगातार 50 हजार से कम मामले दर्ज किए जा रहे हैं। 12 फरवरी को कोरोना के 44,877 मामले, 13 फरवरी को 34,113 मामले, 14 फरवरी को 27,409 केस और 15 फरवरी को 30,615 मामले सामने आए थे।