विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'स्थिति पर हमारी नजर...', ट्रंप टैरिफ पर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट की रोक के बाद क्या बोला भारत?

Published: Sat, 21 Feb 2026 05:05 PM (IST)Updated: Sat, 21 Feb 2026 05:43 PM (IST)

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ लगाने के फैसले को रद कर दिया है। भारत के वाणिज्य मंत्रालय ...और पढ़ें

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के दूसरे देशों पर थोपे गए टैरिफ के फैसले को यूएस सुप्रीम कोर्ट ने रद कर दिया है। इस मामले पर भारत ने प्रतिक्रिया दी है। वाणिज्य मंत्रालय ने कहा कि इस डेवलेपमेंट की स्टडी की जा रही है।

मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, "हमने कल (शुक्रवार) टैरिफ पर यूएस सुप्रीम कोर्ट फैसले पर ध्यान दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने भी इस बारे में प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। यूएस प्रशासन ने कुछ कदमों की घोषणा की है। हम इन सभी डेवलपमेंट्स का उनके असर के लिए स्टडी कर रहे हैं।"

यूएस सुप्रीम कोर्ट ने क्या सुनाया फैसला?

शुक्रवार को कोर्ट ने फैसला सुनाया कि 1977 के जिस कानून का इस्तेमाल ट्रंप ने अलग-अलग देशों पर अचानक टैरिफ लगाने के लिए किया था और जिससे ग्लोबल ट्रेड में उथल-पुथल मच गई, प्रेसिडेंट को टैरिफ लगाने का अधिकार नहीं देता है।

ट्रंप ने क्या कहा?

फैसले पर भड़कते हुए ट्रंप ने कहा कि यह फैसला विदेशी हितों से प्रभावित था। ट्रंप ने पत्रकारों से कहा, "मुझे कोर्ट के कुछ सदस्यों पर शर्म आ रही है, बिल्कुल शर्म आ रही है, क्योंकि उनमें हमारे देश के लिए सही काम करने की हिम्मत नहीं है।"

ट्रंप ने कहा, "हमारे देश को बचाने के लिए एक राष्ट्रपति असल में पहले से ज्यादा टैरिफ लगा सकता है।" उन्होंने यह भी कहा कि इस फैसले से वह ज्यादा शक्तिशाली हो गए हैं।

यह भी पढ़ें: ट्रंप के ट्रेड टैरिफ को US सुप्रीम कोर्ट ने क्यों किया रद? 10 Points में समझिए पूरा फैसला