विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिजली संयंत्रों को कोयले की आपूर्ति सितंबर के निचले स्तर से 36 प्रतिशत बढ़ी, सरकार ने दी जानकारी

Published: Fri, 09 Oct 2026 06:14 PM (GMT+05:30)

कोयला मंत्रालय ने बताया कि ऊर्जा क्षेत्र को कोयले की दैनिक आपूर्ति सितंबर के निचले स्तर से करीब 36% बढ़ गई है।

ऊर्जा क्षेत्र को कोयले की दैनिक आपूर्ति में 36% की वृद्धि

ऊर्जा क्षेत्र को कोयले की दैनिक आपूर्ति में 36% की वृद्धि

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोयला मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि ऊर्जा क्षेत्र को कोयले की दैनिक आपूर्ति सितंबर के निचले स्तर से करीब 36 प्रतिशत बढ़ गई है। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि बिजली संयंत्रों में कोयले के भंडार में कमी आने की रफ्तार धीमी हुई है और रेल के जरिये कोयले की ढुलाई में सुधार हुआ है।

कोयले के भंडार में दैनिक कमी सितंबर के 2.43 लाख टन से घटकर अक्टूबर में 1.16 लाख टन रह गई है। अक्टूबर में रेल के जरिये कोयले की औसत दैनिक ढुलाई 465 रेक से अधिक रही। लगातार तीन दिन 470 रेक प्रतिदिन का लक्ष्य भी हासिल किया गया। सड़क समेत अन्य माध्यमों से कोयले की आपूर्ति में भी सुधार हुआ है।

बिजली संयंत्रों में कोयले का भंडार कम होने से देश में बिजली की कमी का जोखिम बढ़ने संबंधी मीडिया रिपोर्ट पर मंत्रालय ने कहा कि ‘गंभीर भंडार’ का वर्गीकरण निर्धारित मानकों के आधार पर किया जाता है। इसके तहत उन बिजली संयंत्रों को चिह्नित किया जाता है, जिनके पास तय मानक की तुलना में कोयले का भंडार कम होता है।

(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)