विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

India-Pakistan: भूखा मरेगा कंगाल पाकिस्तान... भारत से दुश्मनी पड़ेगी महंगी, उठाने पड़ेंगे ये नुकसान

Published: Thu, 24 Apr 2025 09:10 PM (IST)

India-Pakistan Trade War पाकिस्तान ने भारत के साथ व्यापार खत्म करने का फैसला किया है लेकिन इससे भारत को कोई ...और पढ़ें

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ (Photo Jagran Graphics)
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ (Photo Jagran Graphics)

HighLights

  1. व्यापार खत्म करने से पाकिस्तान को उठाना पड़ेगा नुकसान, दवा, चीनी होगी महंगी
  2. पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रद्द, भारत ने अपने नागरिक वापस बुलाये
  3. पाकिस्तान ने सार्क वीजा छूट योजना के तहत भारतीयों के लिए वीजा निलंबित कर दिया है

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। पहलगाम में आतंकी नरसंहार के बाद भारत की तरफ से सिंधु जल संधि समाप्त करने की घोषणा के बाद पाकिस्तान ने भारत के साथ व्यापार खत्म करने का एलान किया है, लेकिन इससे भारत नहीं बल्कि पाकिस्तान को ही नुकसान उठाना पड़ेगा।

पाकिस्तान इन दिनों भारत से मुख्य रूप से केमिकल्स, दवा और चीनी जैसे आइटम की खरीदारी करता है। वित्त वर्ष 2023-24 में भारत ने पाकिस्तान को 1.2 अरब डॉलर का निर्यात किया था जबकि भारत ने पाकिस्तान से सिर्फ 28 लाख डॉलर का आयात किया था।

पाकिस्तान पर ट्रैड वॉर

  • भारत से व्यापार खत्म करने पर पाकिस्तान में दवा, केमिकल्स व चीनी की कीमत बढ़ सकती है। वर्ष 2019 में पुलवामा हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान से आने वाली वस्तुओं पर 200 प्रतिशत का शुल्क लगा दिया था।
  • उस समय भी पाकिस्तान ने भारत से व्यापार खत्म करने की एलान किया था, लेकिन कुछ दिनों के बाद ही पाकिस्तान भारत से विभिन्न वस्तुओं की खरीदारी करने लगा।

भारत को कोई नुकसान नहीं

फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट आर्गेनाइजेशंस (फियो) के अध्यक्ष एस.सी. रल्हन के मुताबिक, पाकिस्तान के फैसले से भारत को कोई नुकसान नहीं है क्योंकि भारत के कुल व्यापार में पाकिस्तान के साथ व्यापार की हिस्सेदारी सिर्फ 0.06 प्रतिशत है।

  • पाकिस्तान के साथ भारत का व्यापार लगातार कम हो रहा है। गत वित्त वर्ष 2024-25 में अप्रैल-जनवरी की अवधि में भारत ने पाकिस्तान को 50 करोड़ डॉलर का निर्यात तो 4.2 लाख डॉलर का आयात किया।
  • वित्त वर्ष 2024-25 (अप्रैल-मार्च) में भारत ने वस्तु व सेवा को मिलाकर 800 अरब डॉलर से अधिक का निर्यात किया है।
  • भारत पाकिस्तान को सबसे अधिक केमिकल्स और दवा का निर्यात करता है तो पाकिस्तान से भारत में अंजीर व कुछ अन्य ड्राइ फ्रूट्स मामूली मात्रा में आते हैं।
  • ग्लोबल ट्रेड़ रिसर्च इंशिएटिव के मुताबिक पाकिस्तान अप्रत्यक्ष रूप से यूएई और ¨सगापुर जैसे देशों के रूट से भारत से सालाना लगभग 10 अरब डॉलर का सामान खरीदता है।

पाकिस्तान में टमाटर 200 रुपये किलो

वर्ष 2015-16 तक नई दिल्ली की आजादपुर मंडी से पाकिस्तान में टमाटर व अन्य सब्जी का निर्यात किया जाता था। आजादपुर मंडी के टमाटर व्यापारी अनिल मल्होत्रा के मुताबिक, भारत से टमाटर निर्यात बंद होने के बाद से पाकिस्तान में हर साल टमाटर का भाव 200 रुपए प्रति किलोग्राम तक चला जाता है।