विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वैश्विक मानकों तक पहुंचने के लिए भारत को 29 लाख अतिरिक्त हॉस्पिटल बेड की जरूरत, CBRE की रिपोर्ट में दावा

Published: Fri, 16 Oct 2026 07:50 PM (GMT+05:30)

भारत को 2035 तक वैश्विक मानकों के अनुरूप स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के लिए 29 लाख अतिरिक्त अस्पताल बिस्तरों की आवश्यकता होगी।

भारत को 2035 तक 29 लाख अतिरिक्त अस्पताल बेड चाहिए।

भारत को 2035 तक 29 लाख अतिरिक्त अस्पताल बेड चाहिए।

HighLights

  1. भारत को 2035 तक 29 लाख अतिरिक्त अस्पताल बेड चाहिए।

  2. वैश्विक मानकों तक पहुंचने के लिए 2.6 अरब वर्ग फुट जगह।

  3. हेल्थकेयर रियल एस्टेट में निवेश के बड़े अवसर।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत को 2035 तक वैश्विक स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे के मानकों तक पहुंचने के लिए लगभग 29 लाख अतिरिक्त हॉस्पिटल बेड की जरूरत है। रियल एस्टेट सलाहकार सीबीआरई साउथ एशिया की शुक्रवार को जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि इसके लिए 2.6 अरब वर्ग फुट अतिरिक्त हेल्थकेयर स्पेस की आवश्यकता होगी।

वर्तमान में भारत में प्रति 1,000 लोगों पर 1.6 अस्पताल बिस्तर हैं, जो 3.3 प्रति 1,000 के वैश्विक औसत से काफी कम है। इस अंतर को पाटने के लिए, भारत में हेल्थकेयर रियल एस्टेट के कुल दायरे को 2025 में अनुमानित 2.1 बिलियन वर्ग फुट से काफी अधिक बढ़ाने की जरूरत होगी। यह जरूरत डेवलपर्स, निवेशकों और हेल्थकेयर आपरेटरों के लिए एक बड़ा अवसर पेश करती है।'

हेल्थकेयर में निवेश अब तेजी से विशेष सुविधाओं, डे-केयर फार्मेट और अधिग्रहण के जरिए विस्तार की ओर बढ़ रहा है। आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, केरलम और कर्नाटक जैसे दक्षिणी राज्यों में, वहां मौजूद गैर-संचारी रोगों के बोझ की तुलना में हेल्थकेयर इंफ्रास्ट्रक्चर बेहतर स्थिति में है। छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्य प्रदेश और झारखंड में गैर-संचारी रोगों के बोझ की तुलना में अस्पताल बिस्तरों की संख्या कम है।

सोर्स- न्यूज एजेंसी IANS के इनपुट के अनुसार