बदलती दुनिया में भारत के लिए स्थिरता जरूरी : संजय बारू
डॉ. बारू हैदराबाद के आइसीएफएआइ यूनिवर्सिटी कैंपस में आयोजित पांचवें एनजे यशस्वी स्मृति व्याख्यान में बोल रहे थे।
नई दिल्ली, जेएनएन। दुनिया का शक्ति संतुलन बहुध्रुवीय हो रहा है। शक्ति किन्हीं एक या दो देशों के हाथ में नहीं रह सकेगी। इस स्थिति में विकास के लिए भारत को भू राजनीतिक स्थिरता की जरूरत पड़ेगी। यह कहना है लंदन के इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्ट्रेटेजिक स्टडीज में भारतीय सलाहकार डॉ. संजय बारू का।
डॉ. बारू हैदराबाद के आइसीएफएआइ यूनिवर्सिटी कैंपस में आयोजित पांचवें एनजे यशस्वी स्मृति व्याख्यान में बोल रहे थे। व्याख्यान का विषय 'द वेस्ट एंड द रेस्ट : द जियो इकोनॉमिक्स ऑफ मल्टी पोलर वर्ल्ड' था। डॉ. बारू ने शक्ति संतुलन में बदलाव के इस दौर का लाभ लेने के लिए भारत की ओर से शिक्षा के क्षेत्र में अधिकतम निवेश पर जोर दिया। उन्होंने इस दौर में आइसीएफएआइ की पहल की तारीफ भी की।
पढ़ें-'सोनिया कांग्रेस' ने नरसिम्हा राव की छवि खराब की: संजय बारू