विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्तराखंड में भारी बारिश अभी राहत नहीं, यूपी-बिहार में समेत सात राज्यों में अलर्ट; जानें दिल्ली का मौसम

Published: Wed, 06 Aug 2025 08:14 AM (IST)

IMD Weather update पूरे देश में मानसून की भारी बारिश से तबाही मची है। उत्तराखंड में बादल फटने से लोगों ...और पढ़ें

मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का अलर्ट। फोटो- पीटीआई
मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का अलर्ट। फोटो- पीटीआई

HighLights

  1. मौसम विभाग ने उत्तराखंड में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया।
  2. उत्तराखंड समेत 6 राज्यों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी।
  3. दिल्ली पर 11 अगस्त तक मेहरबान रहेगा मौसम।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मानसून पूरे देश में कहर बरसा रहा है। मैदान से लेकर पहाड़ तक, हर तरफ भारी बारिश के कारण हाहाकार मचा हुआ है। बीते दिन उत्तराखंड में बादल फटने से कई लोगों की जान चली गई थी। आज भी मौसम विभाग ने उत्तराखंड में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा कई राज्यों में बारिश का ऑरेज अलर्ट भी जारी हुआ है।

उत्तराखंड में रेड अलर्ट

उत्तराखंड के कुमाऊं और गढ़वाल में गरज चमक के साथ भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। खासकर मालदेवता, बाजपुर, नरेंद्र नगर, सुल्तानपुर पट्टी, काशीपुर, कांडा, तालुका, बागेश्वर, यमकेश्वर, जसपुर, जॉलीग्रांट और काशीपुर में तेज बारिश का रेड अलर्ट जारी हुआ है।

7 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट

उत्तराखंड के अलावा मौसम विभाग ने 6 राज्यों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश, उत्तरी पंजाब, उत्तरी हरियाणा, उत्तर पश्चिमी यूपी, उत्तरी छत्तीसगढ़ समेत ओडिशा के कुछ जिले शामिल हैं। इन जगहों पर अगले 3 घंटे में मूसलाधार बारिश देखने को मिल सकती है।

किन राज्यों में जारी हुआ येलो अलर्ट?

उत्तराखंड समेत जम्मू कश्मीर, पश्चिम बंगाल, असम, नागालैंड, गुजरात, ओडिशा, महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा देश के बाकी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

13 राज्यों में होगी झमाझम बारिश

मौसम विभाग ने सैटेलाइट के जरिए बताया कि जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तेलंगाना, मराठवाड़ा, कर्नाटक, कोंकण, गोवा और लक्षद्वीप में भारी से बहुत भारी बारिश के साथ-साथ गरज चमक और व्रजपात होने की भी संभावना है।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली में पिछले 24 घंटों में अच्छी बारिश देखने को मिली है। बुधवार की सुबह भी घने काले बादलों के साथ हुई है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आगामी 11 अगस्त तक मौसम सुहाना रहने की उम्मीद है। इस दौरान कुछ जगहों पर आंधी-तूफान के साथ हल्की से तेज बारिश देखने को मिल सकती है।

यह भी पढ़ें- सेंट्रल विस्टा परियोजना: पीएम मोदी आज करेंगे कर्तव्य भवन का उद्घाटन, गृह-विदेश समेत कई बड़े मंत्रालय यहां होंगे शिफ्ट