विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

India Maldives Row: 'सोशल मीडिया की वजह से न बिगड़े रिश्ते', मालदीव के विपक्षी नेता ने मुइज्जू सरकार को दी नसीहत

By Agency Edited By: Piyush Kumar
Published: Wed, 10 Jan 2024 01:45 PM (IST)Updated: Wed, 10 Jan 2024 02:34 PM (IST)

भारत-मालदीव के बीच बिगड़ते रिश्तों पर मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी के अध्यक्ष फैयाज इस्माइल ने चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा ...और पढ़ें

भारत मालदीव के बीच बिगड़ते रिश्तों पर मालदीव के विपक्षी नेता ने चिंता जाहिर की।(फोटो सोर्स: जागरण)
भारत मालदीव के बीच बिगड़ते रिश्तों पर मालदीव के विपक्षी नेता ने चिंता जाहिर की।(फोटो सोर्स: जागरण)

HighLights

  1. मोहम्मद मुइज्जू सरकार से इस मामले में कड़ा रुख अपनाना चाहिए: फैयाज इस्माइल
  2. फैयाज इस्माइल ने कहा- यह मुद्दा दोनों देशों की जनता तक पहुंच गया
  3. दोनों देशो को मिलकर काम करने की जरूरत: विपक्षी नेता

एएनआई, नई दिल्ली। India Maldives Row। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लक्षद्वीप यात्रा पर अपमानजनक टिप्पणी करने वाले मालदीव नेताओं की वजह से दोनों देशों को रिश्ते काफी बिगड़ चुके हैं। एक तरफ जहां सोशल मीडिया पर बॉयकॉट मालदीव लगातार ट्रेंड कर रहा है।

वहीं, कई भारतीयों ने अपना मालदीव जाने का प्लान कैंसिल कर दिया है। 'ईज माय ट्रिप' जैसी ऑनलाइन ट्रेवल पोर्टल ने मालदीव की बुकिंग रद्द कर दी है। इन घटनाओं ने मालदीव सरकार की सारी हेकड़ी निकाल दी है।

मोहम्मद मुइज्जू सरकार कड़ा रुख अपनाए:फैयाज इस्माइल

अब मालदीव के नेता भारत के साथ अपने बिगड़े संबंधों को बेहतर बनाने की वकालत कर रहे हैं। मालदीव सरकार यह बात पहले ही कह चुकी है जिन नेताओं ने भारत के खिलाफ विवादित टिप्पणी दी है, वो उनके अपने विचार हैं। मालदीव सरकार का उन नेताओं के विचार से कोई लेना-देना नहीं है।

इसी बीच मालदीव के विपक्षी नेताओं ने मोहम्मद मुइज्जू सरकार से इस मामले में कड़ा रुख अपनाने का आह्वान किया है। मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी के अध्यक्ष फैयाज इस्माइल ने कहा कि सोशल मीडिया की वजह से दोनों देशों के नागरिकों के बीच इस मुद्दे पर लगातार बहस हो रही है।

फैयाज इस्माइल ने कहा-  नेताओं ने निजी विचार किए साझा

पीएम मोदी के खिलाफ की गई टिप्पणी की वजह से मालदीव की प्रतिष्ठा खराब हो रही है। मालदीव सरकार को भारत सहित पूरी दुनिया को यह बताना चाहिए कि पीएम मोदी के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने वाले नेताओं के ये अपने विचार थे। इन टिप्पणियों से मालदीव सरकार का कोई लेना-देना नहीं है।

मालदीव के टूरिज्म सेक्टर पर क्या बोले विपक्षी नेता?

 बता दें कि फैयाज इस्माइल मालदीव के आर्थिक विकास मंत्री भी रह चुके हैं। उनसे जब पूछा गया कि क्या इस विवाद की वजह से मालदीव के टूरिज्म सेक्टर और अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ेगा तो उन्होंने कहा कि यह मामले इन सब चीजों से भी बड़ा है।

'दोनों देशों को रिश्ते हमेशा अच्छे बने रहे' 

उन्होंने कहा कि मालदीव के समझदार नेताओं की वजह से दोनों देशों के रिश्ते बेहतर बने रहे। सिर्फ एक-दो पोस्ट की वजह से दोनों देशों के रिश्ते बिगड़ जाए यह सही नहीं है। विपक्षी नेता ने आगे कहा कि यह मुद्दा अब आम लोगों तक पहुंच चुका है। हमारी सरकार को इस पर एक मजबूत बयान या कार्रवाई करनी होगी।

दोनों देशों को मिलकर काम करने की जरूरत: फैयाज इस्माइल

उन्होंने देशों के बिगड़ते रिश्तों पर चिंता जताते हुए कहा कि दोनों देशों में राष्ट्रवादी लोग हैं। मालदीव के लोग कह सकते हैं कि हम भारत के बिना रह सकते हैं। भारत के लोग यह बोल सकते हैं कि मालदीव एक छोटा देश हैं। लेकिन, यह सही दृष्टिकोण नहीं है। हम दोनों पड़ोसी मुल्क हैं,  हमें मिलकर काम करने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें: मालदीव के पर्यटन विभाग ने भारत को बताया निकटतम पड़ोसी, कहा- ऐसा कुछ न किया जाए जिससे संबंधों पर हो नकारात्मक प्रभाव