Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारत में प्राकृत‍िक आपदाओं ने ली 1 लाख से ज्‍यादा लोगों की जान, WMO ने जारी क‍िया प‍िछले 50 सालों का आंकड़ा

    By Jagran NewsEdited By: Vinay Saxena
    Updated: Mon, 22 May 2023 07:16 PM (IST)

    वैश्विक स्तर पर 11 हजार 778 आपदाओं के कारण इस अवधि के दौरान 20 लाख से अधिक लोगों की मौत हुई। इन आपदाओं के कारण 4.3 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर का आर्थिक नुकसान हुआ। दुनिया में रिपोर्ट की गई मौतों में से 90% से अधिक मौतें विकासशील देशों में हुई हैं।

    Hero Image
    वैश्विक स्तर पर इस अवधि के दौरान 20 लाख से अधिक लोगों की मौत हुई।

    नई द‍िल्‍ली, पीटीआई। भीषण गर्मी, जलवायु और पानी से संबंधि‍त घटनाओं की वजह से भारत में प‍िछले 50 साल में 1 लाख 38 हजार से भी अधि‍क लोगों की जान चली गई। संयुक्त राष्ट्र की विशेष एजेंसी, विश्व मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़ों के मुताब‍िक, 1970 से और 2021 के बीच मौसम, जलवायु और पानी से संबंधित घटनाओं के कारण भारत में 573 आपदाएं हुईं, जिसमें 1,38,377 लोगों की मौत हो गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वैश्विक स्तर पर 20 लाख से अधि‍क लोगों की मौत

    वैश्विक स्तर पर 11 हजार 778 आपदाओं के कारण इस अवधि के दौरान 20 लाख से अधिक लोगों की मौत हुई। इन आपदाओं के कारण 4.3 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर का आर्थिक नुकसान हुआ। दुनिया भर में रिपोर्ट की गई मौतों में से 90 प्रतिशत से अधिक मौतें विकासशील देशों में हुई हैं।

    जिनेवा में क्‍वाड्रेन‍ियल वर्ल्ड मेट्रोलॉजि‍कल कांग्रेस की शुरुआत

    स्विट्जरलैंड के जिनेवा में सोमवार को क्‍वाड्रेन‍ियल वर्ल्ड मेट्रोलॉजि‍कल कांग्रेस की शुरुआत हुई। इसमें 2027 के अंत तक पृथ्वी पर सभी लोगों तक प्रारंभिक चेतावनी सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए कार्रवाई में तेजी लाने पर जोर द‍िया गया। "यूनाइटेड नेशंस अर्ली वार्निंग्स फॉर ऑल इनिशिएटिव" विश्व मौसम विज्ञान कांग्रेस, डब्ल्यूएमओ की शीर्ष निर्णय लेने वाली संस्था द्वारा समर्थित होने के कारण शीर्ष रणनीतिक प्राथमिकताओं में से एक है।

    एशि‍या में 3,612 आपदाएं, 9 लाख से ज्‍यादा मौतें

    एशिया में मौसम के कारण 3,612 आपदाएं आईं, ज‍िसमें 9,84,263 लोगों की मौतें हुईं और 1.4 ट्रिलियन अमरीकी डॉलर का आर्थिक नुकसान हुआ। डब्ल्यूएमओ ने कहा, "1970 और 2021 के बीच, एशिया में दुनिया भर में होने वाली सभी मौतों का 47 प्रतिशत हिस्सा था। इन मौतों का मुख्‍य कारण ट्रॉप‍िकल साइक्‍लोन था। 2008 में साइक्‍लोन नरगिस के कारण 1,38,366 मौतें हुईं।

    भारत में 1970 से 2021 के बीच 1,38, 377 लोगों की मौत

    बांग्लादेश में 281 घटनाओं के कारण एशिया में सबसे अधिक 5 लाख 20 हजार 758 लोगों की मौत हुई है। भारत में 573 आपदाओं ने पर 1970 और 2021 के बीच 1 लाख 38 हजार 377 लोगों की जान ले ली। अफ्रीका में 1839 आपदाओं की वजह से सात लाख 33 हजार 585 लोगं की मौत हुई और 43 बिलियन अमरीकी डॉलर का आर्थिक नुकसान हुआ। इनमें से 95 प्रत‍िशत मौतें सूखे के कारण हुई हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताब‍िक, 2022 में मौसम की घटनाओं के कारण भारत में 2,227 लोगों की मौत हुई।