Move to Jagran APP

India Lockdown Update: राजस्थान-केरल समेत कई राज्यों में लगा पूर्ण लॉकडाउन, बाकी राज्य बढ़ा रहे सख्त पाबंदियां; देखें लिस्ट

India Lockdown Update केरल में कल से नौ दिनों तक पूर्ण लाकडाउन। राजस्थान ने भी 10-24 मई तक सख्त लाकडाउन की घोषणा की। तमिलनाडु में 20 मई तक सख्त पाबंदियां लगाई गईं उपनगरीय ट्रेनों में सिर्फ फ्रंटलाइन वर्कर्स कर सकेंगे यात्रा।

By Shashank PandeyEdited By: Published: Fri, 07 May 2021 11:47 AM (IST)Updated: Fri, 07 May 2021 02:47 PM (IST)
India Lockdown Update: राजस्थान-केरल समेत कई राज्यों में लगा पूर्ण लॉकडाउन, बाकी राज्य बढ़ा रहे सख्त पाबंदियां; देखें लिस्ट
देश के कई राज्यों में लग चुका लॉकडाउन या लॉकडाउन जैसी सख्त पाबंदियां। (फोटो: दैनिक जागरण)

नई दिल्ली, जेएनएन। कोरोना महामारी के गहराते संकट के बीच कई राज्यों ने और सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। लाकडाउन की घोषणा करने वाले राज्यों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। महाराष्ट्र, बिहार और ओडिशा समेत कुछ राज्यों में पहले से ही लाकडाउन लगा दिया गया है, अब केरल और राजस्थान ने भी पूर्ण लाकडाउन का एलान किया है। केरल में बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने राज्य में आठ मई की सुबह से नौ दिनों के लिए पूर्ण लाकडाउन का एलान किया है। मुख्यमंत्री पी. विजयन ने कहा कि लाकडाउन आठ मई की सुबह छह बजे से 16 मई तक लागू रहेगा। उन्होंने कहा कि इस दौरान आवश्यक सेवाओं की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।

prime article banner

राजस्थान में 10 से पूर्ण लॉकडाउन

राजस्थान सरकार ने भी राज्य में सख्त लाकडाउन की घोषणा की है। राज्य में महामारी की दूसरी लहर को रोकने के लिए 10 से 24 मई तक लाकडाउन लगाया जा जा रहा है। आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सबकुछ बंद रहेगा। बढ़ते मामलों को देखते हुए तमिलनाडु में गुरुवार सुबह चार बजे से ही सख्त पाबंदियां लगा दी गई हैं, जो 20 मई तक प्रभावी रहेंगी। इसके तहत उपनगरीय ट्रेनों में सिर्फ इमरजेंसी सेवा से जुड़े फ्रंटलाइन वर्कर्स को ही यात्रा करने की अनुमति दी गई है। सरकारी दफ्तरों में 50 फीसद स्टाफ के साथ काम करने को कहा गया है। मेट्रो समेत सार्वजनिक वाहन भी 50 फीसद क्षमता के साथ चलेंगें। किराना और सब्जी की दुकानों को छोड़कर सभी दुकानें बंद रहेंगी। हालांकि, शॉपिंग कांप्लेक्स में इन्हें भी खोलने की अनुमति नहीं होगी।

कर्नाटक में भी सख्त उपायों पर विचार

कर्नाटक सरकार भी महामारी को रोकने के लिए राज्य में सख्त उपायों को लागू करने पर विचार कर रही है। मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा शुक्रवार को अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसमें राज्य में लाकडाउन लगाने समेत अन्य उपायों पर विचार किया जाएगा।

यूपी में 10 मई तक लॉकडाउन बढ़ा

यूपी में 10 मई तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। बीते दिनों यहा लॉकडाउन को गुरुवार से बढाकर सोमवार तक कर दिया गया। इस दौरान पूर्ण रूप से बंदी रहेगी, लेकिन जरूरी चीजों की दुकानें व जरूरी सेवाएं जारी रहेंगी।

दिल्ली

दिल्ली में कोरोना वायरस लॉकडाउन को 10 मई तक आगे बढ़ाया गया है। दिल्ली में बीते हफ्ते एक सप्ताह के लिए लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला लिया गया था। राष्ट्रीय राजधानी में 19 अप्रैल से लॉकडाउन लगा हुआ है और यह दस मई तक जारी रहेगा।

महाराष्ट्र

इसने पांच अप्रैल को निषेधाज्ञा के साथ कर्फ्यू जैसा लॉकडाउन और लोगों की आवाजाही पर पाबंदियां लगाई थीं। पाबंदियां बाद में 15 मई तक बढ़ा दी गईं हैं।

छत्तीसगढ़ में 15 तक बढ़ा लॉकडाउन

छत्तीसगढ़ में मंगलवार को एक बार फिर लॉकडाउन 15 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया। रायपुर और दुर्ग जिला, जहां संक्रमण कुछ हद तक नियंत्रण में है, इस वजह से इन दोनों जिलों में अतिरिक्त छूट दी गई है।

बिहार में भी 15 मई तक लॉकडाउन

कोरोना के निरंतर बढ़ रहे मामलों को ध्यान में रख बिहार सरकार ने पांच मई से 15 मई तक बिहार में लॉकडाउन लगाने का निर्णय किया है।

ओडिशा में 19 मई तक लॉकडाउन

ओडिशा में भी 19 मई तक लॉकडाउन लगाया गया है। ओडिशा में 15 दिनों का लॉकडाउन आज से ओडिशा में लॉकडाउन बुधवार से 19 मई तक जारी रहेगा।

पंजाब

यहां मिनी लॉकडाउॉन, वीकेंड लॉकडाउन जैसे उपायों के अलावा व्यापक पाबंदियां हैं और 15 मई तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा।

कर्नाटक

27 अप्रैल की रात से 12 मई तक लॉकडाउन लगा है।

पुडुचेरी

यहां दस मई तक लॉकडाउन बढ़ाया गया है।

जम्मू-कश्मीर

प्रशासन ने श्रीनगर, बारामूला, बडगाम और जम्मू जिलों में छह मई तक लॉकडाउन बढ़ाया है। सभी 20 जिलों के निगम/शहरी स्थानीय निकाय सीमा में नाइट कर्फ्यू जारी है।

मिजोरम

आइजोल एवं अन्य जिला मुख्यालयों में तीन मई से आठ दिनों का लॉकडाउन।

इन बाकी राज्यों में सख्त पाबंदियां

इसके अलावा गुजरात, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल , असम, तमिलनाडु समेत कई राज्यों में कोरोना की पाबंदियां लगाई गई हैं।

गुजरात

29 शहरों में रात्रि कर्फ्यू जारी। इसके अलावा आवाजाही एवं सार्वजनिक स्थलों पर एकत्रित होने से मनाही।

मध्य प्रदेश

यहां सात मई तक 'कोरोना कर्फ्यू'(Corona Curfew) लागू है जिसमें केवल आवश्यक सेवाओं को अनुमति है।

पश्चिम बंगाल

पिछले हफ्ते हर तरह की सभाओं पर प्रतिबंध सहित व्यापक पाबंदियां लगाई गईं।

असम

रात्रि कर्फ्यू को रात आठ बजे से सुबह छह बजे किया गया जिसमें बुधवार से सार्वजनिक स्थलों पर लोगों की आवाजाही प्रतिबंधित। नाइट कर्फ्यू 27 अप्रैल से सात मई तक लागू है।

तमिलनाडु

ने 20 मई तक सभी राजनीतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों पर रोक सहित व्यापक पाबंदियां लगाई हैं।

गोवा

चार दिवसीय लॉकडाउन सोमवार को समाप्त हो गया लेकिन कलानगुटे और उत्तर गोवा के कैंडोलिम जैसे पर्यटक स्थलों पर लॉकडाउन जारी। कोविड-19 के कारण पाबंदियां दस मई तक जारी रहेंगी जिस दौरान विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे जबकि राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों पर प्रतिबंध।

आंध्र प्रदेश

छह मई से दो हफ्ते के लिए दोपहर 12 बजे से सुबह छह बजे तक आंशिक कर्फ्यू की घोषणा की गई है। राज्य में पहले नाइट कर्फ्यू लगा था।

तेलंगाना

यहां आठ मई तक नाइट कर्फ्यू जारी है।

नगालैंड

30 अप्रैल से 14 मई तक कड़े नियमों के साथ आंशिक लॉकडाउन लगाया गया है।

तेलंगाना में लॉकडाउन नहीं

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने गुरुवार को कहा कि उनकी सरकार लॉकडाउन लगाने पर विचार नहीं कर रही है, क्योंकि इससे आम लोगों को परेशानी होगी साथ ही अर्थव्यवस्था पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने कहा कि पहले के अनुभव बताते हैं कि लाकडाउन कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने में प्रभावी नहीं है।

ये भी पढ़ें- Indian Railways Local Train News: राजधानी, शताब्दी, दुरंतो के बाद अब दिल्ली-गाजियाबाद की आधा दर्जन लोकल ट्रेनें भी रद

ये भी पढ़ें- चौधरी अजित सिंह के निधन के साथ ही खामोश हो गई जाटों के लिए उठने वाली मजबूत आवाज


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.