विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Operation Ajay: युद्ध के बीच इजरायल में फंसे भारतीयों के लिए ऑपरेशन अजय लॉन्च, सुरक्षित होगी वतन वापसी

By AgencyEdited By: Devshanker Chovdhary
Published: Wed, 11 Oct 2023 10:34 PM (IST)Updated: Wed, 11 Oct 2023 11:09 PM (IST)

इजरायल में युद्ध के बीच फंसे भारतीयों की वतन वापसी के लिए सरकार ने ऑपरेशन अजय लॉन्च किया है। ऑपरेशन ...और पढ़ें

इजरायल से भारतीयों को लाने के लिए ऑपरेशन अजय लॉन्च। (फोटो- एपी)
इजरायल से भारतीयों को लाने के लिए ऑपरेशन अजय लॉन्च। (फोटो- एपी)

एएनआई, नई दिल्ली। इजरायल में युद्ध के बीच फंसे भारतीयों की वतन वापसी के लिए सरकार ने ऑपरेशन अजय लॉन्च किया है। ऑपरेशन अजय के तहत वहां फंसे हुए भारतीय नागरिकों को सुरक्षित रूप से भारत लाया जाएगा।

विदेश मंत्री जयशंकर ने दी जानकारी

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने एक्स पर लिखा कि इजरायल से लौटने वाले हमारे नागरिकों की वापसी के लिए ऑपरेशन अजय लॉन्च किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसके लिए विशेष चार्टर उड़ानें और अन्य व्यवस्थाएं की जा रही हैं। जयशंकर ने कहा कि विदेश में हमारे नागरिकों की सुरक्षा और भलाई के लिए हम पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

भारतीयों की सुरक्षित होगी वतन वापसी

समाचार एजेंसी एएनआई ने जानकारी दी कि भारत सरकार के इस घोषणा के बीच इजरायल में भारतीय दूतावास ने बताया कि ऑपरेशन अजय की शुरुआत गुरुवार से होगी। दूतावास ने बताया कि विशेष उड़ान के लिए पंजीकृत भारतीय नागरिकों को जानकारी दे दी गई है।

यह भी पढ़ेंः Israel Palestine War: इजरायल ने गाजा को घोषित किया सैन्य क्षेत्र, हमास के 200 से ज्यादा ठिकानों पर रातभर हुई बमबारी

भारत पहले भी चला चुका है अभियान

दूतावास ने कहा कि ऐसा पहली बार नहीं है कि जब युद्ध क्षेत्र में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए सरकार ने अभियान शुरू किए हैं। भारत ने पहले भी युद्ध क्षेत्र, महामारी और प्राकृतिक आपदाओं के बीच अपने नागरिकों को सुरक्षित निकाला है।

क्या था ऑपरेशन गंगा?

इससे पहले, भारत ने यूक्रेन से भारतीय छात्रों को निकालने के लिए 'ऑपरेशन गंगा' शुरू किया था। रूसी युद्ध के दौरान यूक्रेन में करीब 20,000 लोग फंसे थे, जिन्हें ऑपरेशन गंगा के तहत निकाला गया था।

यह भी पढ़ेंः Israel Hamas War ने तोड़ दी खाड़ी देशों की 'एकता', इजरायल के समर्थन में खड़े हुए ये दो मुस्लिम देश