विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सस्ते चीनी सामान पर नकेल कसने की तैयारी, रासायनिक और इंजीनियरिंग उत्पादों की एंटी-डंपिंग जांच शुरू

Published: Tue, 06 Oct 2026 04:00 AM (IST)

भारत ने घरेलू निर्माताओं की शिकायत पर चीन से आयातित पांच रासायनिक और इंजीनियरिंग उत्पादों के खिलाफ डंपिंग-रोधी जांच शुरू ...और पढ़ें

चीन के सस्ते उत्पादों पर भारत की डंपिंग-रोधी जांच शुरू (सांकेतिक फोटो)

चीन के सस्ते उत्पादों पर भारत की डंपिंग-रोधी जांच शुरू (सांकेतिक फोटो)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत ने घरेलू निर्माताओं की शिकायतों के आधार पर चीन से इंजीनियरिंग और रासायनिक क्षेत्र के पांच उत्पादों के खिलाफ डंपिंग-रोधी जांच शुरू की है। यह जांच वाणिज्य मंत्रालय की शाखा व्यापार उपतार महानिदेशालय (डीजीटीआर) की ओर से की जा रही है।

जिन उत्पादों की जांच की जा रही है उनमें टेक्सटाइल उद्योग में इस्तेमाल होने वाला पर्सल्फेट्स, क्लावुलैनिक एसिड, कुछ काउंटर बैलेंस फोर्कलिफ्ट्स, आंतरिक ग्रूव वाले तांबे के ट्यूब व पाइप और फैब्रिक में इस्तेमाल होने वाला कैप्रोलैक्टम शामिल हैं।

भारतीय निर्माताओं का आरोप है कि चीन ने इन उत्पादों का डंप किया है और इनका आयात उनके कारोबार पर नकारात्मक प्रभाव डाल रहा है।

निर्माताओं ने इन उत्पादों के आयात पर डंपिंग-रोधी शुल्क लगाने की मांग की है। डीजीटीआर केवल शुल्क लगाने की सिफारिश करता है। अंतिम फैसला वित्त मंत्रालय करता है।

(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)