विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आतंकवाद और अंतरराष्ट्रीय अपराध से निपटने के मुद्दे पर बिम्सटेक बैठक, भारत ने की मेजबानी

Published: Tue, 29 Sep 2026 11:15 PM (IST)

भारत ने 28 और 29 सितंबर को नई दिल्ली में आतंकवाद और अंतरराष्ट्रीय अपराधों से निपटने के लिए बिम्सटेक ज्वाइंट वर्किंग ग्रुप की 11वीं बैठक की मेजबानी की।

बिम्सटेक बैठक की भारत ने की मेजबानी।

बिम्सटेक बैठक की भारत ने की मेजबानी।

HighLights

  1. भारत ने बिम्सटेक ज्वाइंट वर्किंग ग्रुप की 11वीं बैठक की मेजबानी की।

  2. बैठक का उद्देश्य आतंकवाद और अंतरराष्ट्रीय अपराधों से निपटना था।

  3. सदस्य देशों ने सुरक्षा खतरों पर सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत ने 28 और 29 सितंबर को नई दिल्ली में आतंकवाद और अंतरराष्ट्रीय अपराधों से निपटने के लिए बे आफ बंगाल इनिशिएटिव फार मल्टी-सेक्टोरल टेक्निकल एंड इकोनॉमिक को-ऑपरेशन (बिम्सटेक) ज्वाइंट वर्किंग ग्रुप की 11वीं बैठक की मेजबानी की।

विदेश मंत्रालय ने कहा, "बैठक में बिम्सटेक के सभी सदस्य देशों बांग्लादेश, भूटान, भारत, म्यांमार, नेपाल, श्रीलंका और थाईलैंड के प्रतिनिधिमंडलों ने भाग लिया।"

बैठक की अध्यक्षता विदेश मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव (आतंकवाद-रोधी) सुहेल एजाज खान ने की। इस दौरान क्षेत्र में पारंपरिक और उभरते हुए गैर-पारंपरिक सुरक्षा खतरों पर चर्चा की गई।

प्रतिभागियों ने क्षेत्र में आतंकवाद और अंतरराष्ट्रीय अपराधों से निपटने में सहयोग और तालमेल बढ़ाने के लिए कई मुद्दों पर विचार-विमर्श किया और सुझाव भी दिए। इस दौरान अलग-अलग सब-ग्रुप की बैठकों की रिपोर्ट पर भी चर्चा हुई।

इनमें मानव तस्करी पर सब-ग्रुप,नशीली दवाओं, साइकोट्रोपिक पदार्थों और प्रीकर्सर केमिकल की अवैध तस्करी रोकने पर सब-ग्रुप, मनी लॉन्ड्रिंग रोकने और आतंकवाद को मिलने वाली फंडिंग से निपटने पर सब-ग्रुप, कानूनी और कानून लागू करने से जुड़े मुद्दों पर सब-ग्रुप और कट्टरपंथ व आतंकवाद का मुकाबला करने में सहयोग पर सब-ग्रुप शामिल हैं।

(समाचार एजेंसी आईएएनएस के इनपुट के साथ)