India GDP: आर्थिक मोर्चे पर देश के लिए गुड न्यूज, 2026 में भारत की GDP 7.4% की दर से बढ़ने का अनुमान
केंद्र सरकार के शुरुआती अनुमानों के अनुसार, भारत की अर्थव्यवस्था के लिए अच्छी खबर है। देश की सकल घरेलू उत्पाद ...और पढ़ें

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आर्थिक मोर्चे पर देश के लिए अच्छी खबर सामने आई है। केंद्र सरकार के शुरुआती अनुमानों के मुताबिक, भारत की GDP 2025-26 में 7.4% की दर से बढ़ने की उम्मीद है। जबकि यह पिछले साल 6.5% थी।
बुधवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, 2025-26 में भारतीय अर्थव्यवस्था के 7.4 प्रतिशत की दर से बढ़ने की संभावना है, जो पिछले वित्त वर्ष में 6.5 प्रतिशत से 0.9 प्रतिशत अधिक है। इस बढ़त का मुख्य कारण विनिर्माण और सेवा क्षेत्रों का बेहतर प्रदर्शन है।
सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा जारी राष्ट्रीय आय के पहले अग्रिम अनुमानों के अनुसार, वनिर्माण और निर्माणव क्षेत्र में 7 प्रतिशत की वृद्धि दर हासिल होने का अनुमान है।
सेवा क्षेत्र में जोरदार वृद्धि
MoSPI के मुताबिक, "सेवा क्षेत्र में जोरदार वृद्धि वित्त वर्ष 2025-26 में अनुमानित वास्तविक सकल मूल्य वृद्धि (GAV) 7.3 प्रतिशत का एक प्रमुख चालक पाया गया।"
हालांकि, कृषि और उससे जुड़े हुए क्षेत्र, बिजली, गैस, जल आपूर्ति और अन्य उपयोगिता सेवा क्षेत्रों में 31 मार्च को समाप्त होने वाले चालू वित्त वर्ष में मध्यम वृद्धि देखने का अनुमान है।
केंद्रीय बजट के तैयारी में उपयोग होगा अग्रिम अनुमान डेटा
मंत्रालय ने कहा कि नॉमिनल जीडीपी या मौजूदा कीमतों पर जीडीपी 2025-26 के दौरान 8 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान है। अग्रिम अनुमान के डेटा का उपयोग केंद्रीय बजट की तैयारी में किया जाता है, जिसे 1 फरवरी को पेश किया जाएगा।
(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
यह भी पढ़ें- Q2 GDP Data: रिकॉर्ड तोड़ 8.2% जीडीपी ग्रोथ, सारे अनुमानों को छोड़ा पीछे; PM मोदी बोले- ये रिफॉर्म्स का नतीजा
