Move to Jagran APP

गायों के लिए भोपाल में बनेगा देश का पहला श्मशान घाट!

मध्य प्रदेश में भोपाल नगर निगम गायों के लिए श्मशान घाट बनाएगा। ये संभवत: गायों के लिए देश का पहला श्मशान घाट होगा।

By Nancy BajpaiEdited By: Published: Sat, 19 Jan 2019 08:22 AM (IST)Updated: Sat, 19 Jan 2019 08:22 AM (IST)
गायों के लिए भोपाल में बनेगा देश का पहला श्मशान घाट!
गायों के लिए भोपाल में बनेगा देश का पहला श्मशान घाट!

भोपाल, नईदुनिया। मध्य प्रदेश में भोपाल नगर निगम गायों के लिए श्मशान घाट बनाएगा। ये संभवत: गायों के लिए देश का पहला श्मशान घाट होगा। नीलबड़-रातीबड़ रोड के आसपास इसके लिए पांच एकड़ जमीन की तलाश शुरू कर दी गई है। महापौर आलोक शर्मा ने निगम के बजट में इसके लिए एक करोड़ रुपये का प्रावधान किया था। महापौर ने बताया कि निगम आयुक्त बी विजय दत्ता को इसकी डीपीआर बनाने के लिए कहा है।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि देश में वर्षों से गौ पूजा हो रही है, लेकिन यह दुख की बात है कि जब तक गाय दूध देती है तब तक उसे गौमाता कहा जाता है और दूध देना बंद करने के बाद उसको बेसहारा मवेशी का नाम दे दिया जाता है। इस परियोजना पर पहले पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के शासनकाल में ही चर्चा की गई थी।

इस संबंध में जब मप्र के मुख्यमंत्री कमलनाथ की प्रतिक्रिया ली गई तो उन्होंने कहा कि गोवंश को लेकर ऐसी कोई पहल होती है, तो उसका स्वागत किया जाना चाहिए। सीएम ने कहा कि सरकार गायों के कल्याण के लिए किए गए प्रयासों को प्रोत्साहित करेगी। कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव से पहले अपने घोषणा पत्र में पंचायत स्तर पर गोशालाओं के निर्माण का वादा किया था, जिसे पूरा किया जा रहा है।

सरकार ने हाल में किए प्रयास

मालूम हो, 11 जनवरी को पशुपालन मंत्री लाखन सिंह यादव ने अपर मुख्य सचिव, संभागायुक्त, कलेक्टर, निगम आयुक्त की समीक्षा बैठक ली थी। उन्होंने सड़क पर विचरण करने वाले बेसहारा मवेशियों को कांजी हाउस और गोशालाओं में रखने के निर्देश दिए थे। 16 जनवरी से अभियान शुरू किया गया है। प्रदेश में निराश्रित गोवंश का यूआइडी टैग से पंजीयन किया जा रहा है। सबसे पहले हाई-वे के आसपास के क्षेत्र के ग्रामों में गोशाला खोली जाएंगी। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर भोपाल से शुरुआत की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.