विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करें', हिंदू मंदिर हमले की साजिश पर भारत की अमेरिका को दो टूक

Published: Fri, 16 Oct 2026 07:17 PM (IST)

भारत ने अमेरिका के शिकागो में एक हिंदू मंदिर पर हमले की साजिश पर गहरी चिंता व्यक्त की है। विदेश ...और पढ़ें

अमेरिका में हिंदू मंदिर हमले की साजिश पर भारत ने जताई चिंता

अमेरिका में हिंदू मंदिर हमले की साजिश पर भारत ने जताई चिंता

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। शिकागो में ऑरोरा में एक हिंदू मंदिर पर हमला करने की साजिश मामले को लेकर विदेश मंत्रालय ने चिंता जताई है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने अपनी नियमित मीडिया ब्रीफिंग के दौरान कहा, यह हमारे लिए निश्चित रूप से गहरी चिंता का विषय है।

साथ ही, यह अमेरिका में भारतीय समुदायों के खिलाफ हेट क्राइम और नस्लीय भेदभाव के बढ़ते मामलों को भी उजागर करता है।

उन्होंने आगे कहा, हमने इस घटना के बाद अमेरिकी कानून प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा की गई कार्रवाई पर ध्यान दिया है, लेकिन हम अमेरिकी पक्ष से यह सुनिश्चित करने का आग्रह करते हैं कि वहां रहने वाले भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और सलामती बनी रहे।

मंदिर पर हमला करने का था प्लान

यह मामला तब सामने आया जब 19 वर्षीय एलेक्जेंड्रोस पैपोराकिस पर आतंकवादी धमकी देने और अवैध रूप से हथियार रखने का आरोप लगाया गया। उस पर शिकागो के पास ऑरोरा स्थित श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में सामूहिक गोलीबारी करने की धमकी देने का आरोप है।

अधिकारियों को एक सहकर्मी से सूचना मिली थी, जिसने कुछ चिंताजनक इलेक्ट्रॉनिक संदेशों के बारे में बताया था। जांचकर्ताओं को कुछ ऐसी सामग्री मिलीं, जिनमें श्वेत वर्चस्व से जुड़ी विचारधाराएं झलकती थीं।

विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को भी एक बयान जारी कर इसे बेहद परेशान करने वाली घटना बताया था। मंत्रालय ने कहा, हम उम्मीद करते हैं कि अमेरिकी अधिकारी इस मामले की गहन जांच करेंगे, दोषियों को सजा दिलाएंगे और ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएंगे।