MEA ने खोली US के दावों की पोल, कहा- भारत के बंदरगाहों से ईरान पर मिसाइलें नहीं दाग रहा अमेरिका
भारत ने अमेरिका के इस दावे को सिरे से खारिज कर दिया है कि वह ईरान पर हमले के लिए ...और पढ़ें
HighLights
भारत ने अमेरिकी दावे को 'बेबुनियाद' और 'झूठा' बताया।
पूर्व अमेरिकी कर्नल ने भारतीय बंदरगाहों के इस्तेमाल का दावा किया।
विदेश मंत्रालय ने ईरान पर हमले के लिए उपयोग से इनकार किया।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत ने अमेरिका के अपने बंदरगाहों का इस्तेमाल करके ईरान पर हमले करने के दावे को पूरी तरह खारिज कर दिया है। विदेश मंत्रालय ने इसे 'बेबुनियाद' और 'झूठा' दावा बताया है। यह प्रतिक्रिया तब आई जब पूर्व अमेरिकी सेना कर्नल डगलस मैकग्रेगर ने 'वन अमेरिका न्यूज नेटवर्क' (OAN) को दिए इंटरव्यू में कहा कि अमेरिकी नौसेना ईरान के खिलाफ जंग में भारतीय नौसैनिक अड्डों और बंदरगाहों पर निर्भर हो गई है।
मैकग्रेगर ने कहा, "हमारे सभी बेस तबाह हो चुके हैं। हमारे बंदरगाह सुविधाएं नष्ट हो गई हैं। हमें अब भारत और भारतीय बंदरगाहों पर निर्भर रहना पड़ रहा है, जो आदर्श नहीं है।" लेकिन भारत ने इन बातों को सिरे से नकार दिया।
Claim: On a US-based channel, One America News Network (@OANN), former U.S. Army Colonel Douglas Macgregor made a statement suggesting that the United States is using Indian naval bases to attack Iran, amidst the ongoing Iran-US conflict.#PIBFactCheck:
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) March 4, 2026
❌This claim is #FAKE… pic.twitter.com/nzcXCi7yT9
विदेश मंत्रालय ने दावे को किया खारिज
विदेश मंत्रालय के फैक्टचेक अकाउंट ने एक्स पर पोस्ट किया, "OAN पर किए जा रहे दावे फेक और फॉल्स हैं। हम आपको ऐसी बेबुनियाद और गढ़ी गई टिप्पणियों से सावधान करते हैं।"
Fake News Alert!
— MEA FactCheck (@MEAFactCheck) March 4, 2026
Claims being made on OAN, a US based channel that Indian ports are being used by the US Navy are fake and false. We caution you against such baseless and fabricated comments. pic.twitter.com/xiFWnkoXBk
भारत ने स्पष्ट किया कि उसके बंदरगाहों का अमेरिकी नौसेना की ओर से ईरान के खिलाफ किसी भी ऑपरेशन में इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है। यह खबर ऐसे समय आई है जब मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर है। भारत ने क्षेत्रीय संघर्ष पर गहरी चिंता जताई है और सभी पक्षों से संयम बरतने, बढ़ोतरी रोकने और नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की अपील की है।
