ब्रिक्स सम्मेलन के बाद नेताओं की तबीयत बिगड़ने के दावे झूठे, विदेश मंत्रालय ने किया खंडन
नई दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के बाद विश्व नेताओं के बीमार पड़ने के सोशल मीडिया पर किए जा ...और पढ़ें

ब्रिक्स सम्मेलन की सफलता से बौखलाए भारत विरोधी तत्व
HighLights
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के बाद नेताओं के बीमार पड़ने के झूठे दावे।
विदेश मंत्रालय की फैक्ट चेक यूनिट ने इन दावों को भ्रामक बताया।
शी चिनफिंग और सिरिल रामाफोसा के बीमार पड़ने की अफवाहें फैलाई गईं।
नई दिल्ली, आईएएनएस। भारत की मेजबानी में नई दिल्ली में 12-13 सितंबर को आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की सफलता भारत विरोधी तत्व पचा नहीं जा रहे हैं। वे भारत की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छवि खराब करने की साजिश में जुट गए हैं।
वे सोशल मीडिया पर इस तरह के झूठे दावे कर रहे हैं कि ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद कई विश्व नेताओं की तबीयत बिगड़ गई थी। विदेश मंत्रालय की फैक्ट चेक यूनिट ने गुरुवार को इस तरह के दावों की पोल खोल दी और इस तरह की भ्रामक पोस्ट के खिलाफ चेतावनी दी है।
सोशल मीडिया पर जिन नेताओं के बीमार पड़ने को लेकर भ्रामक और झूठे दावे किए गए हैं, उनमें चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग और दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा शामिल हैं।
फैक्ट चेक ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, भ्रामक! हम सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर ऐसी दुर्भावनापूर्ण पोस्ट के बारे में चेतावनी देते हैं। फैक्ट चेक ने फर्स्ट स्क्वाक की एक पोस्ट साझा की, जिसमें दावा किया गया कि बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में ब्रिक्स सम्मेलन के बाद दक्षिण अफ्रीका के सिरिल रामाफोसा समेत कई विश्व नेता बीमार पड़ गए, जबकि चीनी राष्ट्रपति के बारे में खबर की पुष्टि नहीं हुई है।
