विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

त्योहार से पहले महंगाई से राहत, सोया और पाम ऑयल पर शुल्क में कटौती

Published: Wed, 23 Sep 2026 11:31 PM (IST)

कच्चे सोयाबीन और पाम तेल पर शुल्क 10% से घटाकर 5% किया गया, जबकि कच्चे सूरजमुखी तेल को शुल्क-मुक्त कर ...और पढ़ें

सोया और पाम ऑयल पर शुल्क में कटौती।

सोया और पाम ऑयल पर शुल्क में कटौती।

HighLights

  1. सोयाबीन और पाम तेल आयात शुल्क में कटौती।

  2. कच्चे सूरजमुखी तेल पर आयात शुल्क शून्य।

  3. त्योहारों से पहले महंगाई पर नियंत्रण का प्रयास।

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। त्योहार को देखते हुए सरकार ने सोयाबीन और पाम तेल के आयात शुल्क में कटौती की घोषणा की है। पिछले कई महीनों से खाद्य तेल के दाम लगातार बढ़ रहे थे और इससे महंगाई को भी हवा मिल रही थी।

बुधवार को देर रात जारी अधिसूचना के मुताबिक, अब कच्चे सोयाबीन और कच्चे पाम तेल के आयात पर 10 प्रतिशत की जगह पांच प्रतिशत का शुल्क लगेगा। कच्चे सूरजमुखी के तेल पर आयात शुल्क को 10 प्रतिशत से घटाकर शून्य कर दिया गया है।

रिफाइन्ड सोयाबीन और रिफाइन्ड पाम तेल पर अब 32.5 प्रतिशत की जगह 27.5 प्रतिशत का शुल्क लगेगा। यह फैसला 24 सितंबर से मान्य होगा। इस फैसले से सरसों तेल की खपत पर दबाव कम होगा और उनकी कीमतों में भी नरमी आएगी।