विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ऑनलाइन विस्फोटक बिक्री पर सीसीपीए की सख्त कार्रवाई, सात ई-कॉमर्स साइट्स से हटाए गए 3940 विक्रेता

Published: Mon, 19 Oct 2026 07:14 PM (IST)

केंद्र सरकार ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर विस्फोटक पदार्थों की बिक्री और विज्ञापन पर शिकंजा कसा है।

केंद्र ने ऑनलाइन विस्फोटक बिक्री पर सख्त कार्रवाई की

केंद्र ने ऑनलाइन विस्फोटक बिक्री पर सख्त कार्रवाई की

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। डिजिटल प्लेटफार्म के जरिए विस्फोटक पदार्थों की बिक्री और उनके विज्ञापन पर केंद्र सरकार ने शिकंजा कस दिया है। सात ई-प्लेटफार्मों से 3,940 विक्रेताओं की लिस्टिंग हटा दी गई है।

ये अमोनियम नाइट्रेट, गन-पाउडर और पिक्रिक एसिड जैसे खतरनाक पदार्थ ऑनलाइन बेच रहे थे, जिनका इस्तेमाल विस्फोटक बनाने में होता है।

केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) की कार्रवाई से साफ है कि ऑनलाइन कारोबार में केवल विक्रेता ही नहीं, बल्कि बिक्री को बढ़ावा देने वाले मंचों की भूमिका भी जांच के दायरे में आ सकती है।

ऑनलाइन विस्फोटक बिक्री पर सख्त कार्रवाई 

विस्फोटक पदार्थों की खरीद-बिक्री के लिए लाइसेंस होना चाहिए। जाहिर है, इस कार्रवाई का उद्देश्य आनलाइन बाजार के जरिए खतरनाक पदार्थों की अनधिकृत बिक्री रोकना है।

प्राधिकरण ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी आनलाइन प्लेटफार्म पर विस्फोटकों की बिक्री का मामला दिखे तो राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन नंबर 1915 पर शिकायत करें।

प्राधिकरण ने सबसे बड़ी कार्रवाई इंडियामार्ट पर की है, जहां से 3,092 विक्रेताओं की लिस्टिंग हटाई गई। एक्सपोर्टर्स-इंडिया से 421 और जस्टडायल से 206 लिस्टिंग हटाई गईं। ट्रेड इंडिया से 166 और डायल4ट्रेड से 11 लिस्टिंग हटाई गईं। बाकी संबंधित कंपनियों के मामलों में भी कार्रवाई की गई है।

दो कंपनियों पर 30 लाख का जुर्माना

सीसीपीए ने डायल4ट्रेड और एक्सपोर्टर्स-इंडिया पर अलग-अलग मामलों में 10-10 लाख रुपये के जुर्माने लगाए हैं। दोनों पर कुल 30 लाख का जुर्माना लगाया गया है। एक्सपोर्टर्स इंडिया पर दो मामलों में जुर्माना लगा है।

डायल4ट्रेड ने प्राधिकरण के आदेश को राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग में चुनौती दी थी। उसकी लिस्टिंग को भ्रामक विज्ञापन और अनुचित व्यापार व्यवहार माना था।

एक्सपोर्टर्स इंडिया ने आदेशों के खिलाफ अपील की है। इन पर सुनवाई होनी बाकी है। इंडियामार्ट और जस्टडायल के मामलों में अंतिम फैसला नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें- अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दिखेगी डॉल्फिन, विक्रमशिला आश्रयणी की वेबसाइट लॉन्च, गंगा किनारे के जीवन पर पुस्तिका जारी