नई दिल्ली, एएनआइ।लॉकडाउन में ढील के बीच भारत में कोरोना वायरस में मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 1.31 लाख को पार कर गई है। पिछले चौबीस घंटे में कोरोना वायरस के 6767 नए मामले सामने आए हैं और 147 लोगों की मौत हुई है। यह लगातार तीसरा दिन है जब संक्रमण की रोजाना दर 6 छह हजार के पार ही रही।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या 1 लाख 31 हजार 868 हो गई है। इसमें अब तक 54,440 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि अब तक कुल 3867 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, देश में जानलेवा महामारी के 73,560 एक्टिव केस हैं।
Highest ever spike of 6767 #COVID19 cases & 147 deaths in India in the last 24 hours. Total number of cases in the country now at 1,31,868, including 73,560 active cases, 54,440 cured/discharged and 3867 deaths: Ministry of Health and Family Welfare pic.twitter.com/0r5cnBfxnC
— ANI (@ANI) May 24, 2020
देश में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र में नए मामलों पर रोक नहीं लग पा रही है। रविवार को 2,608 नए केस सामने आए, एक दिन में नए मामलों की यह दूसरी बड़ी संख्या है। इससे पहले शनिवार को सबसे ज्यादा 2,940 नए मामले मिले थे। राज्य में संक्रमितों की संख्या 47,190 पहुंच गई है। इनमें से आधे से ज्यादा संक्रमित अकेले मुंबई में हैं। वहीं, राजधानी दिल्ली में भी पिछले पांच दिनों से लगातार 500 से ज्यादा नए मामले सामने आए रहे हैं। शनिवार को सबसे ज्यादा 660 केस मिले थे। वहीं, रविवार को 591 नए मामले सामने आए और संक्रमितों की संख्या 12,910 पर पहुंच गई है।
देश में कुल संक्रमित
राज्य - संक्रमित
महाराष्ट्र - 47,190
तमिलनाडु - 15,512
गुजरात - 13,664
दिल्ली - 12,910
राजस्थान - 6,742
मध्य प्रदेश - 6,371
उत्तर प्रदेश - 6,017
बंगाल - 3,459
आंध्र प्रदेश - 2,757
पंजाब - 2,045
तेलंगाना - 1,813
बिहार - 2,380
कर्नाटक - 1,959
जम्मू-कश्मीर - 1,569
ओडिशा - 1,269
हरियाणा - 1,131
केरल - 795
झारखंड - 350
असम - 329
उत्तराखंड - 244
चंडीगढ़ - 225
छत्तीसगढ़ - 214
त्रिपुरा - 189
हिमाचल प्रदेश - 185
गोवा - 55
लद्दाख - 49
अंडमान-निकोबार - 33
मणिपुर - 29
पुडुचेरी - 26
मेघालय - 13
मिजोरम - 1
अरुणाचल - 1
सिक्किम - 1
शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप