Move to Jagran APP

India Coronavirus Updates: देश में कोरोना के 11,502 नए मामले, 24 घंटे में 7,418 हुए स्वस्थ

India Coronavirus Updates देश में कोरोना वायरस के 1.69 लाख से ज्यादा मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं।

By Manish PandeyEdited By: Published: Mon, 15 Jun 2020 09:36 AM (IST)Updated: Mon, 15 Jun 2020 09:36 AM (IST)
India Coronavirus Updates: देश में कोरोना के 11,502 नए मामले, 24 घंटे में 7,418 हुए स्वस्थ
India Coronavirus Updates: देश में कोरोना के 11,502 नए मामले, 24 घंटे में 7,418 हुए स्वस्थ

नई दिल्ली, एएनआइ। देश में बड़ी संख्या में कोरोना वायरस के नए मामले सामने आ रहे हैं। हालांकि कोरोना संक्रमण की चपेट में आए मरीजों के स्वस्थ होने की दर में लगातार सुधार हो रहा है। स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। देश में कोरोना के मामले बढ़कर कुल 3.32 लाख को पार कर गए हैं और इनमें से 1.69 लाख से ज्यादा मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। लगातार चौथे दिन 10 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 7,418 लोग स्वस्थ भी हुए हैं।

loksabha election banner

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के 11,502 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 325 लोगों की मौत हुई है। देश में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या 3 लाख 32 हजार 424 हो गई है। इसमें से अब तक 1,69,798 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, 1,53,106 एक्टिव केस हैं, जबकि कुल 9,520 लोगों की जान जा चुकी है।

देश में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र में नए मामलों पर रोक नहीं लग पा रही है। राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा 1,07,958 हो गया है। अब तक 3,950 लोगों की मौत भी हुई है। गुजरात में कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या 23,544 हो गई है। लेकिन सक्रिय मामले सिर्फ 5,742 ही हैं। अब तक 16,325 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिली है और 1,477 लोगों की जान भी जा चुकी है।

वहीं, दिल्ली की हालत में सूधार होता नजर नहीं आ रहा है। दिल्ली में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 41,182 हो गई है। राजधानी में अब तक 1,327 लोगों की मौत भी हो चुकी है। मिलनाडु में लगातार दो हजार के करीब नए मामले सामने आ रहे हैं। मरने वालों की संख्या बढ़कर 435 होगई है, जबकि 44.661 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित है।

देश में कुल संक्रमित

राज्य - संक्रमित

महाराष्ट्र - 1,07,958

तमिलनाडु - 44,661

दिल्ली - 41,182

गुजरात - 23,544

उत्तर प्रदेश - 13,615

राजस्थान - 12,654

बंगाल - 11,087

मध्य प्रदेश - 10,802

हरियाणा - 7,208

कर्नाटक - 7,000

बिहार - 6,470

आंध्र प्रदेश - 6,163

जम्मू-कश्मीर - 5,041

तेलंगाना - 4,974

असम - 4,049

ओडिशा - 3,909

पंजाब - 3,140

केरल - 2,416

उत्तराखंड - 1,819

झारखंड - 1,745

छत्तीसगढ़ - 1,662

त्रिपुरा - 1,076

गोवा - 564

लद्दाख - 549

हिमाचल प्रदेश - 518

मणिपुर - 458

चंडीगढ़ - 352

पुडुचेरी - 194

नगालैंड- 168

मिजोरम - 112

अरुणाचल - 91

सिक्किम - 68

मेघालय - 44

अंडमान-निकोबार - 38

दादरा और नगर हवेली- 36


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.