India Coronavirus Update: पिछले 24 घंटे में बढ़े नए मामले, 7189 केस और 387 मौतें हुई रिपोर्ट
आंकड़ों के अनुसार 387 लोगों की कोरोना वायरस से मौत हुई है। इसी के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 479520 हो गई है। 24 घंटों में सक्रिय मामलों में 484 मामलों की कमी दर्ज की गई है। इसके अलावा राष्ट्रीय COVID-19 रिकवरी दर 98.40 प्रतिशत दर्ज की गई है।
नई दिल्ली, पीटीआइ। भारत में एक बार फिर कोरोना वायरस को लेकर सख्ती बढ़ती जा रही है। रात्रि कर्फ्यू समेत अन्य पाबंदियां लगाई जा रही है। कोरोना वायरस के नए वेरिेएंट ने सबकी चिंता बढ़ाई है। देश में 415 से अधिक ओमिक्रोन के मामले रिपोर्ट हो चुके हैं। वहीं, कोरोना के कुल नए मामलों में भी उछाल देखा गया है।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा शनिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, एक दिन में 7,189 लोगों ने कोरोना वायरस संक्रमण के लिए सकारात्मक परीक्षण किया है। इसी के साथ भारत में COVID-19 मामलों की कुल संख्या बढ़कर 3 करोड़ 47 लाख 79 हजार 815 हो गई, जबकि सक्रिय मामलों में कमी आई है और ये अब 77,032 हो गए हैं।
सुबह 8 बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार, 387 लोगों की कोरोना वायरस से मौत भी हुई है। इसी के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,79,520 हो गई है। 24 घंटों में सक्रिय मामलों में 484 मामलों की कमी दर्ज की गई है। इसके अलावा, राष्ट्रीय COVID-19 रिकवरी दर 98.40 प्रतिशत दर्ज की गई है।
पिछले 58 दिनों से नए कोरोना वायरस संक्रमणों में दैनिक वृद्धि 15,000 से नीचे दर्ज की गई है। दैनिक सकारात्मकता दर 0.65 प्रतिशत दर्ज की गई थी। पिछले 82 दिनों से यह दो फीसदी से भी कम है। साप्ताहिक सकारात्मकता दर भी 0.60 प्रतिशत दर्ज की गई। मंत्रालय के मुताबिक पिछले 41 दिनों से यह एक फीसदी से नीचे है। बीमारी से स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 42 लाख 23 हजार 263 हो गई, जबकि मृत्यु दर 1.38 प्रतिशत हो गई। बीते दिन 7,286 लोग डिस्चार्ज हुए।
राष्ट्रव्यापी COVID-19 टीकाकरण अभियान के तहत अब तक देश में कोरोना वायरस के खिलाफ 141.01 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है। भारत की COVID-19 टैली की बात करें तो 7 अगस्त (2020) को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, 5 सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख मामलों को पार कर गया था। यह 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख मामलों को पार कर गया था। 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ के आंकड़े को पार कर गया। भारत ने 4 मई तक दो करोड़ मामलों और 23 जून को तीन करोड़ के गंभीर आंकड़ों को पार कर लिया था।