Move to Jagran APP

India Coronavirus Update: देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 48 हजार से अधिक मामले, 1000 मौतें

India Coronavirus Update देश में कोरोना के केस में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। बुधवार को 48415 नए मरीजों की पहचान हुई। इस दौरान 61494 ठीक हो गए और 1005 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। जानें अपडेट

By Shashank PandeyEdited By: Published: Thu, 01 Jul 2021 09:53 AM (IST)Updated: Thu, 01 Jul 2021 10:06 AM (IST)
India Coronavirus Update: देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 48 हजार से अधिक मामले, 1000 मौतें
देश में कोरोना के मामलों में गिरावट जारी।(फोटो: दैनिक जागरण)

नई दिल्ली, एएनआइ। India Coronavirus Update, देश में कोरोना महामारी की स्थिति में धीरे-धीरे सुधार जारी है। देश में अब कोरोना के रोजाना मामले 50 हजार से कम हो चुके हैं तो वहीं मौतों की संख्या भी एक दिन में हजार तक हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 48,786 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान देश भर में कोरोना संक्रमण के कारण 1005 मरीजों की मौत हुई है।

loksabha election banner

इसके साथ ही देश में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। कोरोना के सक्रिय मामले भी लगातार कम हो रहे हैं। देश में बीते 24 घंटों में 61588 लोग कोरोना ठीक हुए है। इस तरह एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में भी बीते एक दिन में 13,807 की कमी आई है।

देश में कोरोना की स्थिति

बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 48,786

बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 61,588

बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 1005

अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.04 करोड़ से अधिक

अब तक ठीक हुए: 2.94 करोड़ से अधिक

अब तक कुल मौतें: 3.99 लाख से अधिक

कोरोना के फिलहाल कुल सक्रिय मामले: 5.17 लाख से अधिक

10 राज्य़ों में ज्यादा केस, सख्त लॉकडाउन पाबंदियां लागू

देश के दस राज्य ऐसे हैं जहां कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी नहीं आ रही है। देश के इन 10 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, कर्नाटक, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां लॉकडाउन जैसे कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

21 राज्यों में कम केस, आंशिक लॉकडाउन जारी

इसके साथ ही देश के 21 राज्य और केंद्रशासित प्रदेश ऐसे हैं जहां कोरोना के मामलों में गिरावट आई है। इन राज्यों में आंशिक लॉकडाउन है। यहां पाबंदियां के साथ छूट भी है। इनमें बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

केरल में अचानक बढ़े केस

केरल में अचानक कोरोना के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है। केरल के आंकड़े डरा रहे हैं। यहां बीते दो दिनों से नए केस 13,500 से ज्यादा आ रहे हैं। इससे पहले 21 जून को यह संख्या घटकर 7,449 तक पहुंच गई थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.