Move to Jagran APP

India Coronavirus Update: देश में 8 लाख से नीचे पहुंचे सक्रिय मामले, 65 लाख से ज्यादा लोग हुए ठीक

India Coronavirus Update देश में 65 लाख 24 हजार 596 लोग ठीक हो चुके हैं। देश में सक्रिय मामलों की बात करें तो अब 795087 एक्टिव केस हैं। भारत में कोरोना से अब तक 1 लाख 12 हजार 998 लोगों की मौत हो चुकी है।

By Shashank PandeyEdited By: Published: Sat, 17 Oct 2020 09:58 AM (IST)Updated: Sat, 17 Oct 2020 10:21 AM (IST)
India Coronavirus Update: देश में 8 लाख से नीचे पहुंचे सक्रिय मामले, 65 लाख से ज्यादा लोग हुए ठीक
भारत में अब तक 65 लाख से ज्यादा लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं।

नई दिल्ली, एएनआइ। India Coronavirus Update, देश में कोरोना वायरस की मौजूदा स्थिति की बात करें तो भारत में कोरोना के नए मामलों में गिरावट आई है। इसके साथ ही सक्रिय मामले तेजी से घटे हैं। इसके साथ ही रिकवरी दर में भी बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। बीते 5 हफ्तों से जारी सक्रिय मामलों की गिरावट अब 8 लाख से नीचे आ गई है। देश में पहली बार एक्टिव केस 8 लाख से नीचे पहुंचा है। इसके साथ ही भारत में अब तक 65 लाख से ज्यादा लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं।

loksabha election banner

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 62,212 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान देश में 837 लोगों की मौत हुई है। देश में कोरोना के कुल मामलों की बात करें तो 74 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 65 लाख 24 हजार 596 लोग ठीक हो चुके हैं। देश में सक्रिय मामलों की बात करें तो अब 7,95,087 एक्टिव केस हैं। भारत में कोरोना से अब तक 1 लाख 12 हजार 998 लोगों की मौत हो चुकी है।

देश में रिकवरी दर बढ़ी, सक्रिय मामले घटे

देश में कोरोना की रिकवरी दर तेजी से बढ़ रही है। बीते 24 घंटों की बात करें तो देश में 70,816 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। कोरोना की रिकवरी दर फिलहाल 87.78% है। इसके साथ ही सक्रिय मामलों की दर में कमी आई है। बीते 24 घंटों में देश में 9,441 सक्रिय मामले कम हुए हैं, जिससे एक्टिव केस की दर 10.70% हो गई है। देश की कोरोना मृत्यु दर 1.52% है।

डेढ़ महीने में पहली बार 8 लाख से नीचे एक्टिव केस

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को घोषणा की कि देश में डेढ़ महीने में पहली बार सक्रिय मामलों की संख्या 8 लाख के नीचे पहुंची है। स्वास्थ्य मंत्रालय और परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW) ने एक ट्वीट में कहा कि भारत ने एक अभूतपूर्व शिखर पर कब्जा कर लिया है। डेढ़ महीनों में पहली बार एक्टिव केस 8 लाख से नीचे पहुंचे हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.