Move to Jagran APP

India Coronavirus News Updates: पिछले 24 घंटे में लगभग 67 हजार मामलों की पुष्टि, आठ लाख से ज्यादा टेस्ट

भारत में कोरोना वायरस (COVID-19) के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। देश में अब तक 23 लाख 96 हजार से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं और 47 हजार से अधिक लोगों की मौत हो गई है।

By TaniskEdited By: Published: Thu, 13 Aug 2020 10:27 AM (IST)Updated: Thu, 13 Aug 2020 10:27 AM (IST)
India Coronavirus News Updates: पिछले 24 घंटे में लगभग 67 हजार मामलों की पुष्टि, आठ लाख से ज्यादा टेस्ट
India Coronavirus News Updates: पिछले 24 घंटे में लगभग 67 हजार मामलों की पुष्टि, आठ लाख से ज्यादा टेस्ट

नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत में कोरोना वायरस (COVID-19) के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। देश में अब तक 23 लाख 96 हजार से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं और 47 हजार से अधिक लोगों की मौत हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक कोरोना के 66 हजार 999 मामले सामने आ गए हैं और 942 लोगों की मौत हो गई है। वहीं इस दौरान सर्वाधिक आठ लाख 30 हजार 391 टेस्ट हुए हैं। 

loksabha election banner

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक कोरोना के 23 लाख 96 हजार 638 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से छह लाख 53 हजार 622 एक्टिव केस है। वहीं 16 लाख 95 हजार 982 मरीज ठीक हो गए हैं। 47 हजार 033 लोगों की मौत हो गई है। अब तक कुल दो करोड़ 68 लाख 45 हजार 688 सैंपल टेस्ट हो गए हैं। रिकवरी रेट 70.77 फीसद और मृत्यु दर 1.96 फीसद है। 

महाराष्ट्र में  एक लाख 47 हजार एक्टिव केस

महाराष्ट्र कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित हआ है। यहां पांच लाख 48 हजार 313 मामले सामने आ गए हैं। एक लाख 47 हजार 820 एक्टिव केस है। तीन लीख 81 हजार 843 मरीज ठीक हो गए हैं। वहीं 18 हजार 650 लोगों की मौत हो गई है। आंध्र प्रदेश में दो लाख 54 हजार 146  मामले सामने आ गए हैं। यहां 90 हजार 425 एक्टिव केस है। एक लाख 61 हजार 425 मरीज ठीक हो गए हैं और 2296 लोगों की मौत हो गई है। 

कर्नाटक, तमिलनाडु और यूपी की स्थिति

कर्नाटक में एक लाख 96 हजार 494  मामले सामने आ गए हैं। यहां 80 हजार 351 एक्टिव केस है। एक लाख 12 हजार 633 मरीज ठीक हो गए हैं और 3510 लोगों की मौत हो गई है। तमिलनाडु में कोरोना के तीन लाख 14 हजार 520 मामले सामने आ गए हैं। यहां 52 हजार 929 एक्टिव केस है। दो लाख 56 हजार 313 मरीज ठीक हो गए हैं और 5278 मरीजों की मौत हो गई है। उत्तर प्रदेश में एक लाख 36 हजार 238  मामले सामने आ गए हैं। यहां 49 हजार 347 एक्टिव केस है। 84 हजार 661 मरीज ठीक हो गए हैं और 2230 लोगों की मौत हो गई है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.