Move to Jagran APP

India Coronavirus News: पिछले 24 घंटे में 65 हजार से ज्यादा मामले सामने आए, रिकवरी रेट 71 फीसद से अधिक

भारत में कोरोना वायरस (covid-19)संक्रमण की रफ्तार कम नहीं हो रही है। देश में अब तक 25 लाख से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं और 49 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है।

By TaniskEdited By: Published: Sat, 15 Aug 2020 10:25 AM (IST)Updated: Sat, 15 Aug 2020 11:06 AM (IST)
India Coronavirus News: पिछले 24 घंटे में 65 हजार से ज्यादा मामले सामने आए, रिकवरी रेट 71 फीसद से अधिक
India Coronavirus News: पिछले 24 घंटे में 65 हजार से ज्यादा मामले सामने आए, रिकवरी रेट 71 फीसद से अधिक

नई दिल्ली, जेएनएन। भारत में कोरोना वायरस (covid-19) संक्रमण की रफ्तार कम नहीं हो रही है। देश में अब तक 25 लाख से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं और 49 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में  65,002 मामले सामने आए हैं और 996 लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान आठ लाख 68 हजार 679 सैंपल टेस्ट हुए। 

loksabha election banner

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक कोरोना के 25 लाख 26 हजार 193 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से छह लाख 68 हजार 220 एक्टिव केस है। 18 लाख आठ हजार 937 मरीज ठीक हो गए हैं और 49,036 लोगों की मौत हो गई है। रिकवरी रेट 71.61 फीसद और मृत्यु दर 1.94 फीसद है। अब तक दो करोड़ 85 लाख 63 हजार 095 सैंपल टेस्ट हुए हैं।

महाराष्ट्र कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित

महाराष्ट्र कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित हआ है। यहां पांच लाख 72 हजार 734 मामले सामने आ गए हैं। एक लाख 51 हजार 865 एक्टिव केस है। चार लाख एक हजार 442 मरीज ठीक हो गए हैं। वहीं 19 हजार 427 लोगों की मौत हो गई है। आंध्र प्रदेश में दो लाख 73 हजार 085  मामले सामने आ गए हैं। यहां 89 हजार 907 एक्टिव केस है। एक लाख 80 हजार 703 मरीज ठीक हो गए हैं और 2475 लोगों की मौत हो गई है।  

कर्नाटक, तमिलनाडु और यूपी का हाल

कर्नाटक में दो लाख 11 हजार 108  मामले सामने आ गए हैं। यहां 79 हजार 209 एक्टिव केस है। एक लाख 28 हजार 182 मरीज ठीक हो गए हैं और 3717 लोगों की मौत हो गई है। तमिलनाडु में कोरोना के तीन लाख 26 हजार 245 मामले सामने आ गए हैं। यहां 53 हजार 716 एक्टिव केस है। दो लाख 67 हजार 015 मरीज ठीक हो गए हैं और 5514 मरीजों की मौत हो गई है। उत्तर प्रदेश में एक लाख 45 हजार 287  मामले सामने आ गए हैं। यहां 50 हजार 426 एक्टिव केस है। 92 हजार 526 मरीज ठीक हो गए हैं और 2335 लोगों की मौत हो गई है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.