Move to Jagran APP

India Coronavirus News: छह लाख 97 हजार से ज्यादा केस, चार लाख 24 हजार से अधिक मरीज ठीक हुए

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 6 97413 हो गई है। इनमें से 253287 एक्टिव केस हैं और 424433 मरीज ठीक हो गए हैं।

By TaniskEdited By: Published: Mon, 06 Jul 2020 09:27 AM (IST)Updated: Mon, 06 Jul 2020 09:58 AM (IST)
India Coronavirus News: छह लाख 97 हजार से ज्यादा केस, चार लाख 24 हजार से अधिक मरीज ठीक हुए
India Coronavirus News: छह लाख 97 हजार से ज्यादा केस, चार लाख 24 हजार से अधिक मरीज ठीक हुए

नई दिल्ली, जेएनएन। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 6, 97,413 हो गई है। इनमें से 2,53,287 एक्टिव केस हैं और 4,24,433 मरीज ठीक हो गए हैं और 19,693 लोगों की मौत हो गई है। मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में 24,248 नए मामले सामने आए हैं और 425 लोगों की मौत हो गई है। 60.85 फीसद मरीज संक्रमण से उबर गए हैं। इस दौरान कोरोना वायरस के 1,80,596 सैंपल टेस्ट हुए। पांच जुलाई तक कुल 99,69,662 सैंपल टेस्ट हो गए हैं। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने इसकी जानकारी दी है। 

loksabha election banner

देश में सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में सामने आए हैं। राज्य में अब तक 206619 मामले सामने आ गए हैं और 8822 लोगों की मौत हो गई है। कुल सामने आए मामलों में से 86,057 एक्टिव केस हैं, जबकि 11,1740 लोग संक्रमण से उबर गए हैं। तमिलनाडु में 1,11,151 मामले सामने आए हैं। इनमें से 46,863 एक्टिव केस हैं और 62,778 मरीज ठीक हो गए हैं और 1510 लोगों की मौत हो गई है।

दिल्ली में 99,444 मामले सामने आए हैं। इनमें से 25,038 एक्टिव केस है। 71,339 मरीज ठीक हो गए हैं और 3067 लोगों की मौत हो गई है। उत्तर प्रदेश में 27,707 मामले सामने आ गए हैं और इनमें से 8161 एक्टिव केस है और 18,761 मरीज ठीक हो गए हैं। 785 लोगों की मौत हो गई है।

बता दें दुनियाभर में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों के मामले भारत तीसरे नंबर पर पहुंच गया है। भारत आज रूस से इस मामले में आगे निकल गया। हालांकि, रोजाना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच मरीजों के स्वस्थ होने की दर में लगातार वृद्धि हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को जानकारी दी कि दिल्ली, यूपी और गुजरात समेत देश के 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना के मरीजों के स्वस्थ होने की दर राष्ट्रीय औसत 60.77 फीसद से ज्यादा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.