Move to Jagran APP

India Coronavirus News: छह लाख 48 हजार से ज्यादा मामले, लगभग चार लाख लोग हुए ठीक

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (COVID-19) के 648315 मामले सामने आ गए हैं । इनमें से 394227 मरीज संक्रमण से उबर गए हैं।

By TaniskEdited By: Published: Sat, 04 Jul 2020 10:20 AM (IST)Updated: Sat, 04 Jul 2020 10:20 AM (IST)
India Coronavirus News: छह लाख 48 हजार से ज्यादा मामले, लगभग चार लाख लोग हुए ठीक
India Coronavirus News: छह लाख 48 हजार से ज्यादा मामले, लगभग चार लाख लोग हुए ठीक

नई दिल्ली, एएनआइ/पीटीआइ। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (COVID-19) के पिछले 24 घंटे में  22,771 मामले सामने आए और 442 लोगों की मौत हो गई। यह एक दिन में सामने आया सबसे ज्यादा मामला है। देश में अब तक  6,48,315 मामले सामने आ गए हैं और इनमें से 2,35,433 एक्टिव केस है और  3,94,227 संक्रमण से उबर गए हैं। वहीं 18,655 लोगों की मौत हो गई। इस प्रकार से अब तक लगभग 60.80 प्रतिशत रोगी ठीक हो चुके हैं। बता दें कि भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद यानी आइसीएमआर  देशभर में अब तक कोरोना वायरस के 95,40,132 सैंपल टेस्ट हो गए हैं। इनमें से पिछले 24 घंटे के दौरान 2,42,383 सैंपल टेस्ट हुए हैं। 

loksabha election banner

कोरोना के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में सामने आए हैं। यहां मरीजों की संख्या 1,92,990 हो गई है। इनमें से 79,927 एक्टिव केस हैं और 1,04,687 मरीज ठीक हो गए हैं और 8376 लोगों की मौत हो गई है। तमिलनाडु में 1,02,721 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 42,958 एक्टिव केस हैं और 58,378 मरीज ठीक हो गए हैं। 1385 मरीजों की मौत हो गई है। वहीं दिल्ली में 94,695 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 26,148 एक्टिव केस हैं। 65,624 मरीज ठीक हो गए हैं। 2923 लोगों की मौत हो गई है। गुजरात में कोरोना वायरस के 34,600 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 7763 एक्टिव केस हैं और 24,933 लोग ठीक हो गए हैं और 1904 लोगों की मौत हो गई है। उत्तर प्रदेश में 25,797 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 7451 एक्टिव केस है। इनमें 17,597 लोग ठीक हो गए हैं और 749 लोगों की मौत हो गई है।

पिछले 24 घंटों में 442 लोगों की मौत

पिछले 24 घंटों में हुई 442 मौतों में से महाराष्ट्र में 198 , तमिलनाडु में 64, दिल्ली में 59, कर्नाटक में 21, गुजरात और पश्चिम बंगाल में 18, उत्तर प्रदेश में 14, राजस्थान में 10, आंध्र और तेलंगाना में आठ आठ। पंजाब में  पांच, हरियाणा, मध्य प्रदेश और जम्मू और कश्मीर से चार, बिहार से तीन, असम और ओडिशा से दो-दो लोगों की मौत हो गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.