India Coronavirus News: पांच लाख से ज्यादा मरीज हुए ठीक, आठ लाख 20 हजार से ज्यादा केस
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (COVID-19) के 820916 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 283407 एक्टिव केस हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण से संक्रमित मरीज तेजी से ठीक हो रहे हैं। देश में अब तक कुल आठ लाख 20 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। देश में कोरोना से संक्रमित 62.78 फीसद मरीज ठीक हो गए हैं। इनमें से पांच लाख से ज्यादा मरीज ठीक हो गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (COVID-19) के 8,20,916 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 2,83,407 एक्टिव केस हैं। 5,15,386 लोग ठीक हो गए हैं और 22,123 लोगों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के 27,114 नए मामले सामने आए हैं और 519 लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान 2, 82, 511 लोगों की टेस्टिंग हुई है। देश में अब तक 1,13,07,002 टेस्ट हए हैं।
कोरोना से सबसे ज्यादा महाराष्ट्र प्रभावित हुआ है। यहां 2,38,461 मामले सामने आ गए हैं। 95,943 एक्टिव केस हैं। 1,32,625 लोग ठीक हो गए हैं। वहीं 9893 लोगों की मौत हो गई है। तमिलनाडु में 1,30,261 मामले सामने आए हैं। इनमें से 46,108 एक्टिव केस है। 82,324 लोग ठीक हो गए हैं। 1829 लोगों की मौत हो गई है। दिल्ली 1,09,140 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 21146 एक्टिव केस है। 84,694 लोग ठीक हो गए हैं और 3300 लोगों की मौत हो गई है।
गुजरात में 40,069 और यूपी में 33,700 केस
गुजरात में 40,069 केस सामने आए हैं। इनमें से 9900 एक्टिव केस है। 28,147 लोग ठीक हो गए हैं और 2022 लोगों की मौत हो गई है। कर्नाटक में 33,418 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 19,039 एक्टिव केस है। 13,836 लोग ठीक हो गए हैं। 543 लोगों की मौत हो गई है। उत्तर प्रदेश में 33,700 मामले सामने आए हैं। इनमें से 11024 एक्टिव केस हैं। 21787 लोग ठीक हो गए हैं और 889 लोगों की मौत हो गई है।
तेलंगाना में 32,224 और आंध्र प्रदेश में 25,422 केस
तेलंगाना में 32,224 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 12,680 एक्टिव केस हैं। 19,205 लोग ठीक हो गए हैं और 339 लोगों की मौत हो गई है। आंध्र प्रदेश में 25,422 मामले सामने आए हैं। इनमें से 11,936 एक्टिव केस हैं। 13,194 लोग ठीक हो गए हैं और 292 लोगों की मौत हो गई है। राजस्थान में 23,174 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 5057 एक्टिव केस है। 17,620 मरीज ठीक हो गए हैं और 497 मरीजों की मौत हो गई है।