Move to Jagran APP

India Coronavirus News: बीते 24 घंटे में 18 हजार से ज्यादा नए मामले, 19 हजार से अधिक हुए ठीक

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार सुबह आठ बजे जारी आकंड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना के 18 हजार 645 मामले सामने आए। वहीं 201 लोगों की मौत हो गई। 19 हजार 299 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई।

By TaniskEdited By: Published: Sun, 10 Jan 2021 09:46 AM (IST)Updated: Sun, 10 Jan 2021 09:46 AM (IST)
India Coronavirus News: बीते 24 घंटे में 18 हजार से ज्यादा नए मामले, 19 हजार से अधिक हुए ठीक
भारत में कोरोना के मामलों में गिरावट जारी।

नई दिल्ली, जेएनएन। भारत में कोरोना वायरस (COVID-19) के मामलों में गिरावट जारी है। एक बार फिर ठीक होने वाले मरीजों की संख्या नए मामलों से अधिक रही। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार सुबह आठ बजे जारी आकंड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना के 18 हजार 645 मामले सामने आए। वहीं 201 लोगों की मौत हो गई। 19 हजार 299 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। इस दौरान आठ लाख 43 हजार 307 सैंपल टेस्ट हुए। 

loksabha election banner

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक कोरोना के एक करोड़ चार लाख 50 हजार 284 मामले सामने आ गए हैं। वहीं एक्टिव केस दो लाख 23 हजार 335 है, जो कुल मामलों का 2.14 फीसद है।  लगातार 20 दिनों से एक्टिव केस की संख्या तीन लाख से कम है। अब तक कुल एक करोड़ 75 हजार 950 मरीज ठीक हो गए हैं। मरने वालों की संख्या एक लाख 50 हजार 999 है। रिकवरी रेट 96.42 फीसद और डेथ रेट 1.44 फीसद है।   भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) के मुताबिक देश में अब तक कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए कुल 18 करोड़ 10 लाख 96 हजार 622 सैंपल टेस्ट हो गए हैं।

पिछले 24 घंटे के दौरान महाराष्ट्र में 57, केरल में 22, पश्चिम बंगाल में 20, छत्तीसगढ़ में 15 और दिल्ली और उत्तर प्रदेश के 12 लोगों की मौत हुई। महाराष्ट्र में अब तक 50,027, तमिलनाडु में  12,215, कर्नाटक में 12,138, दिल्ली में 10,666, पश्चिम बंगाल में 9,922, उत्तर प्रदेश में 8481, आंध्र प्रदेश में 7,128 शामिल हैं। पंजाब में 5,439 लोगों की मौत हो गई है।

नए स्ट्रेन से संक्रमित होने वालों की संख्या  90 हुई

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में ब्रिटेन में पाए गए कोरोना के नए स्ट्रेन से संक्रमित होने वालों की संख्या  90 हो गई है। शनिवार को आठ इससे संक्रमित पाए गए। इन मरीजों को उनके राज्यों के कोरोमा केयर सेंटर में अलग-अलग कमरों में आइसोलेट किया गया है। इनके परिजन और संपर्क में आने वाले लोगों को भी क्वारंटाइन में रखा गया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.