Move to Jagran APP

India Coronavirus News :84 दिन के बाद कोरोना वायरस के नए मामलों की संख्या 50,000 से कम हुई: स्वास्थ्य मंत्रालय

स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने कहा कि भारत में रिकवर मामलों की संख्या 67 लाख से अधिक हो गई है। जो किसी भी देश में सबसे अधिक संख्या है। हमने अब तक 9 करोड़ 60 लाख टेस्ट किए हैं ये विश्व की दूसरी सबसे बड़ी संख्या है।

By Arun Kumar SinghEdited By: Published: Tue, 20 Oct 2020 04:32 PM (IST)Updated: Tue, 20 Oct 2020 04:34 PM (IST)
India Coronavirus News :84 दिन के बाद कोरोना वायरस के नए मामलों की संख्या 50,000 से कम हुई: स्वास्थ्य मंत्रालय
प्रेस कांफ्रेंस में स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण।

 नई दिल्‍ली, एएनआइ। देश में कोरेाना वायरस की स्‍थिति को लेकर प्रेस कांफ्रेंस में स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने कहा कि भारत में रिकवर मामलों की संख्या 67 लाख से अधिक हो गई है। जो किसी भी देश में सबसे अधिक संख्या है। हमने अब तक 9 करोड़ 60 लाख टेस्ट किए हैं, ये विश्व की दूसरी सबसे बड़ी संख्या है। प्रति 10 लाख जनसंख्या पर भारत में मृत्यु दर 83 है, हम विश्व में सबसे कम मृत्यु दर वाले देशों में हैं। विश्व की औसत मृत्यु दर 142 है। सक्रिय मामलों में लगातार गिरावट दर्ज़ की गई है। 18 सितंबर को सक्रिय मामलों की संख्या 10 लाख से अधिक थी, अब सक्रिय मामलों की संख्या 7,48,538 है। ये 84 दिन के बाद है कि जब देश में प्रतिदिन आने वाले कोरोना वायरस के नए मामलों की संख्या 50,000 से कम हुई है। 

loksabha election banner

राजेश भूषण ने कहा कि कुल ऐक्टिव केस का 64 फीसदी केवल 6 राज्यों में है। ये राज्य हैं महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश। देश में अभी ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड की संख्या 2,65,046 है। आईसीयू बेड 77,136 हैं और कुल वेंटिलेटर बेड 39,527 है।

भारत में अबतक कोरोना वायरस के कुल 75,97,064 मामले सामने आ चुके हैं जिनमें 7,48,538 ऐक्टिव केस हैं जबकि 67,33,329 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। हालांकि, देश में कोरोना की रफ्तार घट रही है | बीते 24 घंटे में कोरोना  वायरस के 46,791 नए केस सामने आए हैं और 587 मौतें हो चुकी हैं| 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.