विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

India-China Flight: भारत-चीन के बीच डायरेक्ट फ्लाइट जल्द, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों को दिया ये निर्देश

Published: Tue, 12 Aug 2025 07:55 PM (IST)

डिजिटल डेस्क नई दिल्ली। भारत और चीन के बीच सीधी उड़ान सेवाएं जल्द शुरू हो सकती हैं जो 2020 में ...और पढ़ें

भारत और चीन के बीच सीधी फ्लाइट सर्विस अगले महीने से शुरुआत हो सकती है।(फाइल फोटो)
भारत और चीन के बीच सीधी फ्लाइट सर्विस अगले महीने से शुरुआत हो सकती है।(फाइल फोटो)

 डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अगले महीने की शुरुआत से भारत और चीन के बीच सीधी फ्लाइट सर्विस की शुरुआत हो सकती है। साल 2020 में गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प के बाद दोनों देशों के रिश्ते में काफी कड़वाहट बढ़ गई थी। करीब पांच साल बाद दोनों देशों के बीच रिश्तों में फिर से गरमाहट बढ़ रही है।

भारत सरकार ने कहा है कि एअर इंडिया और इंडिगो जैसी एयरलाइनों से कहा है कि चीन के लिए तुरंत उड़ाने शुरू करने के लिए तैयार रहें। कोरोना काल के बाद ये सर्विस बंद हो गई थी।

SCO मीटिंग में हो सकती है आधिकारिक एलान

कोरोना महामारी से पहले दोनों देशों के बीच हर महीने 539 सीधी उड़ानें हुआ करती थीं।  न्यूज एजेंसी ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, भारत और चीन के बीच सीधी उड़ान सेवाओं को फिर से शुरू करने की तैयारी का आधिकारिक एलान अगस्त के अंत में होने वाले शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन के दौरान हो सकता है।

भारत ने चीनी पर्यटकों को फिर से शुरू किया वीजा देना

हाल के महीनों में दोनों देशों के बीच कई मुद्दों पर चर्चा हुई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जिस तरह भारत और चीन पर एकतरफा टैरिफ लगाया है उसका दोनों देशों ने एक सुर में विरोध किया है।  भारत सरकार ने 24 जुलाई से चीनी पर्यटकों को फिर से वीजा देना भी शुरू कर दिया है।