ऐसा कर 520 मिलियन टन ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन कम कर सकता है भारत
ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में भारत पांचवें स्थान पर है। एक अध्ययन में सुझाव दिया गया है कि कैसे वह अपनी स्थिति में सुधार कर सकता है।
नई दिल्ली/वाशिंगटन, आइएएनएस। भारत सिर्फ वनीकरण के जरिए हर साल 520 मिलियन टन ग्रीनहाउस गैस उत्सजर्न को कम कर सकता है। एक अध्ययन में यह बात सामने आई है। फिलहाल ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में भारत पांचवें स्थान पर है।
'द नेचर कंजर्वेंसी' ने अपने इस अध्ययन में कहा है कि महज प्रकृति के संरक्षण और जंगलों को फिर से हरा-भरा कर 2030 तक वैश्विक ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को करीब 37 फीसदी तक कम किया जा सकता है।
अध्ययन में कहा गया है, यह दुनिया भर में तेल जलाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध के बराबर है। अध्ययन में पाया गया कि प्राकृतिक जलवायु समाधान जैसे अधिक से अधिक पेड़ लगाकर, मिट्टी की उर्वरक क्षमता सुधार कर और मैनग्रोव व पीटलैंड्स की सुरक्षा कर 2030 तक वैश्विक स्तर पर हर साल 11.3 बिलियन टन ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में कटौती की जा सकती है।
यह भी पढ़ें: ट्रंप ने एक बार फिर इस तरह उड़ाया हिलेरी क्लिंटन का मजाक