विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भारत में एयरपोर्ट सुरक्षा होगी हाईटेक, 8 हवाई अड्डों पर लगेंगे 'पिक्चर एग्नोस्टिक' फुल बॉडी स्कैनर; प्राइवेसी का भी रखा जाएगा ख्याल

Published: Thu, 01 Oct 2026 09:08 PM (IST)

फ्लाईदुबई विमान घटना के बाद भारत सरकार हवाई सुरक्षा को लेकर सतर्क हो गई है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय देश ...और पढ़ें

8 एयरपोर्ट्स पर लगेंगे एडवांस फुल बॉडी स्कैनर (AI फोटो)

 8 एयरपोर्ट्स पर लगेंगे एडवांस फुल बॉडी स्कैनर (AI फोटो)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। फ्लाईदुबई विमान में कॉकपिट के भीतर पायलट पर हुए जानलेवा हमले के बाद भारत सरकार हवाई सुरक्षा को लेकर सतर्क हो गई है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय पूरे मामले पर अपनी कड़ी नजर बनाए हुए है।

इसी कड़ी में यात्रियों और विमानों की सुरक्षा को अत्याधुनिक बनाने के लिए देश के 8 प्रमुख एयरपोर्ट्स पर एडवांस्ड फुल बॉडी स्कैनर लगाने की तैयारी अंतिम चरण में पहुंच गई है।

3 एयरपोर्ट्स पर पहुंचीं एडवांस मशीनें

नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अनुसार, चिह्नित किए गए 8 में से 3 एयरपोर्ट्स पर एक्स्ट्रा एडवांस बॉडी स्कैनर मशीनें पहुंच चुकी हैं, जबकि बाकी 5 एयरपोर्ट्स पर भी इन्हें जल्द ही इंस्टॉल कर दिया जाएगा। वर्तमान में इन उपकरणों से जुड़े आंकड़ों का सुरक्षा एजेंसियों द्वारा बारीकी से विश्लेषण किया जा रहा है, ताकि चेकिंग और स्कैनिंग प्रक्रिया को पूरी तरह से सटीक और त्रुटिहीन बनाया जा सके।

दिखेगा सिर्फ 3D मॉडल

यात्रियों की निजता से जुड़ी चिंताओं पर मंत्रालय ने स्थिति स्पष्ट की है। ये नए फुल बॉडी स्कैनर पूरी तरह से पिक्चर एग्नोस्टिक तकनीक पर आधारित होंगे। स्कैनिंग के समय किसी भी यात्री का असली शरीर या निजी अंग दिखाई नहीं देंगे, बल्कि स्क्रीन पर केवल एक सामान्य 3D मानव आकार दिखेगा।

स्कैनर सिर्फ शरीर पर पहनी या छिपाकर रखी गई संदिग्ध वस्तुओं को ही हाइलाइट करेगा। भारतीय यात्रियों के पारंपरिक और विविध पहनावे को ध्यान में रखते हुए विशेष एल्गोरिदम तैयार कर मशीनों में अपलोड किए जा रहे हैं, ताकि सुरक्षा जांच के दौरान कोई बेवजह रुकावट या असुविधा न हो।

मंत्रालय के सचिव समीर सिन्हा ने बताया कि सरकार वैश्विक उड्डयन सुरक्षा की लगातार समीक्षा कर रही है और आवश्यकता पड़ने पर एयरलाइंस व एयरपोर्ट्स के लिए नई एडवाइजरी जारी की जाएगी।