भारत-बांग्लादेश ने हल्दीबाड़ी चिलाहाटी मार्ग से मालगाड़ी का संचालन फिर से किया शुरू
भारत और बांग्लादेश के बीच रेलवे कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए भारतीय रेलवे और बांग्लादेश रेलवे के संयुक्त प्रयासों से भारत और बांग्लादेश ने 1 अगस्त 2021 से बहाल हल्दीबाड़ी-चिलाहाटी रेल मार्ग के माध्यम से मालगाड़ियों का नियमित संचालन शुरू कर दिया है।
नई दिल्ली, एजेंसी। भारत और बांग्लादेश के बीच रेलवे कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए भारतीय रेलवे और बांग्लादेश रेलवे के संयुक्त प्रयासों से, भारत और बांग्लादेश ने 1 अगस्त 2021 से बहाल हल्दीबाड़ी-चिलाहाटी रेल मार्ग के माध्यम से मालगाड़ियों का नियमित संचालन शुरू कर दिया है।
हल्दीबाड़ी-चिलाहाटी रेल मार्ग
भारत और बांग्लादेश के बीच रेल कनेक्टिविटी को लेकर एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। बता दें कि भारत और बांग्लादेश के प्रधानमंत्रियों द्वारा 17 दिसंबर, 2020 को यात्रियों और माल यातायात की आवाजाही के लिए फिर से खोल दिया गया था। जिसके बाद 1 अगस्त 2021 से हल्दीबाड़ी (भारत) और चिलाहाटी (बांग्लादेश) के रेल मार्गों को मालगाड़ियों का नियमित संचालन शुरू कर दिया गया है। जब भारतीय रेलवे ने पूर्वोत्तर सीमांत के दमदीम स्टेशन से पत्थरों से भरी पहली मालगाड़ी को पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (भारत) के दमदीम स्टेशन से बांग्लादेश के लिए रवाना किया गया।
एक यात्री ट्रेन सेवा, न्यू जलपाईगुड़ी-ढाका- न्यू जलपाईगुड़ी मिताली एक्सप्रेस की घोषणा भारतीय प्रधान मंत्री और बांग्लादेश के प्रधान मंत्री द्वारा संयुक्त रूप से 27 मार्च, 2021 को ढाका, बांग्लादेश की यात्रा के दौरान की जानी थी। जिसकी सेवा वैश्विक महामारी कोविड 19 के कारण शुरू नहीं की जा सकी थी।
भारत को बांग्लादेश से जोड़ने वाले पांच लिंक चालू किए गए
हल्दीबाड़ी (भारत) और चिलाहाटी (बांग्लादेश) रेल मार्गों की बात की जाए तो हल्दीबाड़ी रेलवे स्टेशन के बीच अंतरराष्ट्रीय सीमा तक की दूरी 4.5 किमी है, जबकि चिलाहाटी की दूरी लगभग 7.5 किमी है। अब तक, भारत को बांग्लादेश से जोड़ने वाले पांच लिंक चालू किए गए हैं जिनमें पेट्रापोल (भारत) - बेनापोल (बांग्लादेश), गेदे (भारत) - दर्शन (बांग्लादेश), सिंहाबाद (भारत) रोहनपुर (बांग्लादेश), राधिकापुर (भारत) शामिल हैं। हल्दीबाड़ी-चिलाहाटी के साथ बिरोल (बांग्लादेश) ऐसी 5वीं कड़ी है।
हल्दीबाड़ी-चिलाहाटी रेल मार्ग आर्थिक विकास को मिलेगी सहायता
हल्दीबाड़ी-चिलाहाटी रेल मार्ग आर्थिक विकास के लिए महत्वपूर्ण है। इस रेल लिंक के माध्यम से प्रति माह लगभग 20 मालगाड़ियों को आपस में जोड़े जाने की उम्मीद है। रेल लिंक का उद्देश्य बंगाल, असम और पश्चिम बंगाल क्षेत्रों के बीच माल ढुलाई और यात्री कनेक्शन में सुधार करना है, जिसेसे व्यापार और आर्थिक विकास मे सहायता मिलेगी