विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भारत-बांग्लादेश सीमा पर फिर तनाव, 9 बांग्लादेशी नागरिकों को BGB ने वापस लेने से किया इनकार

Published: Mon, 15 Jun 2026 04:49 PM (IST)Updated: Mon, 15 Jun 2026 04:56 PM (IST)

भारत-बांग्लादेश सीमा के मनकाचर सेक्टर में 9 बांग्लादेशी नागरिक नो-मैन्स लैंड में फंसे हुए हैं, जिन्हें बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (BGB) वापस लेने से इनकार कर रहा है।

बॉर्डर पर तैनात BSF (फोटो क्रेडिट- पीटीआई)

बॉर्डर पर तैनात BSF (फोटो क्रेडिट- पीटीआई)

HighLights

  1. मनकाचर सेक्टर में 9 बांग्लादेशी नागरिक नो-मैन्स लैंड में फंसे।

  2. बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश ने नागरिकों को वापस लेने से किया इनकार।

  3. BSF-BGB की फ्लैग मीटिंग बेनतीजा, आज फिर होगी बैठक।

डिजिटल डेस्क, गुवाहाटी। असम के मनकाचर सेक्टर में भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर तनाव की स्थिति बनी हुई है। नो-मैन्स लैंड (दोनों देशों के अधिकार क्षेत्र से बाहर की भूमि) में 9 बांग्लादेशी नागरिक फंसे हुए हैं। बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (BGB) इन नागरिकों को वापस लेने से इनकार कर रहा है।

फ्लैग मीटिंग बेनतीजा 

इस मुद्दे को सुलझाने के लिए बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) और BGB के बीच कई दौर की फ्लैग मीटिंग भी हुई। सूत्रों के अनुसार बैठक बेनतीजा रही।

BSF सूत्रों ने बताया कि आज फिर से दोनों पक्षों के बीच नई बैठक होगी, जिसमें इस गतिरोध को खत्म करने की कोशिश की जाएगी।

रविवार को फैला तनाव

रविवार को मनकाचर इलाके में जब 9 व्यक्ति नो-मैन्स लैंड में फंसे पाए गए, तो तनाव बढ़ गया। एक वायरल वीडियो में उनमें से एक व्यक्ति साफ तौर पर कहता सुनाई दे रहा है, 'हम बांग्लादेशी नागरिक हैं।

काम के सिलसिले में भारत आए थे। हमारे पास दस्तावेज हैं। भले ही हमें मार दिया जाए और नदी में फेंक दिया जाए, हम भारत नहीं जाएंगे।' अन्य वीडियो में इन लोगों को रोते हुए भी देखा गया है।

BSF की सख्ती

BSF ने हाल के दिनों में सीमा पार करने की कोशिश कर रहे कई बांग्लादेशी नागरिकों को वापस भेजा है। पिछले हफ्ते असम पुलिस और BSF की संयुक्त कार्रवाई में 21 घुसपैठियों को रोका गया। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने इस कार्रवाई की सराहना की।

यह भी पढ़ें- भारत-बांग्लादेश सीमा पर तनाव, बीएसएफ ने रोकी बांग्लादेशियों की घुसपैठ; BGB भड़का

यह भी पढ़ें- भारत-बांग्लादेश सीमा वार्ता आज से, बीएसएफ-बीजीबी 'पुश-इन' मुद्दे पर करेंगे चर्चा